scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

गुजरात की आर्टिस्ट ने लगाई थी रश्मिका को मेहंदी...1 महीने में हुई थी तैयारी, लेती हैं इतनी फीस

rashmika mandana mehndi
  • 1/8

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में रश्मिका और विजय ने मेहंदी फंक्शन की फोटोज शेयर की हैं जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं. आजकल जहां दुल्हनें कोहनी तक भारी मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं, वहीं रश्मिका ने 'मिनिमल' लुक चुना था. रश्मिका को अपनी मेहंदी के लिए कुछ ऐसा चाहिए था जो उनकी जड़ों से जुड़ा हो. 

गुजरात की रहने वाली रश्मिका की मेहंदी आर्टिस्ट ने बताया कि रश्मिका ने करीब 1 महीने पहले ही अपना विजन उनके साथ शेयर कर दिया था जिसके मुताबिक उनकी मेहंदी लगाई गई. 

(Photo: Instagram/sonamistry_mehandi)
 

rashmika mandana mehndi
  • 2/8

रश्मिका का मानना था कि डिजाइन दिखने में भले ही सिंपल हो लेकिन उसका मतलब गहरा होना चाहिए. उन्होंने भारी और भरे हुए पैटर्न की जगह एलिगेंट और बारीक डिजाइन को चुना.

(Photo: Instagram/sonamistry_mehandi)
 

rashmika mandana mehndi
  • 3/8

मेहंदी आर्टिस्ट सोना सुथर (गुजरात) के मुताबिक, रश्मिका की मेहंदी का सबसे बड़ा अट्रैक्शन उनके हाथ पर बने आध्यात्मिक चिह्न थे. उनके एक हाथ के फ्रंट पर माता पार्वती का चिह्न बनाया गया जो समृद्धि और दैवीय आशीर्वाद का प्रतिनिधित्व करता है. वहीं दूसरे हाथ पर 'ओम' का चिह्न बनाया गया था जो ब्रह्मांड की शक्ति का प्रतीक है.

(Photo: Instagram/sonamistry_mehandi)
 

Advertisement
rashmika mandana mehndi
  • 4/8

रश्मिका ने अपनी मेहंदी के जरिए शिव और शक्ति के संतुलन को दर्शाया था. मेहंदी में भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित खास मोटिफ्स शामिल किए गए थे. यह डिजाइन न सिर्फ केवल क्रिएटिव थी, बल्कि रश्मिका की गहरी आस्था को भी बयां कर रही थी.

(Photo: Instagram/sonamistry_mehandi)
 

rashmika mandana mehndi
  • 5/8

अपनी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के लिए रश्मिका ने एक बेहद खास काम किया. उन्होंने अपनी मेहंदी में कन्नड़ भाषा में 'शिव' और तेलुगु भाषा में 'शक्ति' लिखवाया था. डिजाइन में केवल नाम ही नहीं, बल्कि कई पारंपरिक चिन्ह भी शामिल थे. इसमें स्त्री शक्ति के लिए 'स्वास्तिक' और पुरुष ऊर्जा के लिए 'त्रिशूल' बनाया गया. इसके अलावा सूरज, चंद्रमा और कमल के फूल के मोटिफ्स भी जोड़े गए थे.

(Photo: Instagram/sonamistry_mehandi)

sonamistry_mehand
  • 6/8

रश्मिका की मेहंदी आर्टिस्ट सोना ने इंस्टाग्राम पर बताया कि मेहंदी लगवाने के दौरान रश्मिका काफी खुश और एक्साइटेड थीं. वह शांत और विनम्र तो हैं ही, साथ ही बीच-बीच में वह खुशी के कारण डांस भी करती रहीं.

सोना सुथर के मैनेजर निलय ने Aajtak.in को बताया कि यदि सोना सुथर खुद ब्राइडल मेहंदी लगाने जाती हैं तो उनकी फीस करीब 51,000 रुपये होती है. यदि ट्रेवल करना होता है तो उसका खर्च अलग से देना होता है.

(Photo: Instagram/sonamistry_mehandi)

rashmika mandana mehndi
  • 7/8

मेहंदी के साथ रश्मिका का ब्राइडल लुक भी कमाल का था. तंजौर पेंटिंग से प्रेरित रश्मिका का यह लुक किसी शाही कलाकृति से कम नहीं लग रहा है. डिजाइनर के मुताबिक, इस लुक का मुख्य आधार माता लक्ष्मी थीं. तंजौर कला में मां लक्ष्मी एक पवित्र मंदिर के भीतर विराजमान होती हैं जो समृद्धि का प्रतीक है. रश्मिका के ड्रेस में भी वही दिव्यता और चमक लाने की कोशिश की गई थी.

(Photo: Instagram/sonamistry_mehandi)
 

rashmika mandana mehndi
  • 8/8

विजय देवरकोंडा का वेडिंग आउटफिट उनके हैदराबाद के गौरवशाली इतिहास को सम्मान देता नजर आया. डिजाइनर के मुताबिक, विजय के लुक में निजामों की शालीनता और डेक्कन संस्कृति की गहराई दिखाई गई थी. उनके आउटफिट में पारंपरिक पहनावे की सहजता और गरिमा का शानदार मेल दिखा.

(Photo: Instagram/sonamistry_mehandi)

Advertisement
Advertisement