scorecardresearch
 
Advertisement
रिलेशनशिप

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ीं अंजुम खान पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, मजहब की दीवार तोड़ बनाया पत्नी

शिवम दुबे
  • 1/12

भारतीय टीम में ऐसे कई खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने धर्म की दीवार तोड़कर अपने प्यार को हासिल किया है. फिर चाहे वो जहीर खान हों या फिर मंसूर अली खान पटौदी. इन्हीं में अब भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे का नाम भी शामिल हो गया है. क्रिकेट के मैदान में अपनी तूफानी बल्लेबाजी और 2026 T20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के लिए सुर्खियों में बने हुए शिवम दुबे की लव स्टोरी भी बहुत फिल्मी है.

(All Photos: Instagram/@anjum1786)

शिवम दुबे
  • 2/12

'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर शिवम दुबे की सफलता के पीछे मजबूत ताकत की तरह उनकी पत्नी अंजुम खान खड़ी हैं. उत्तर प्रदेश की मिट्टी से ताल्लुक रखने वाली अंजुम ने न केवल शिवम का दिल जीता, बल्कि अपने स्टाइल और सादगी से फैंस को भी अपना मुरीद बना लिया है.

शिवम दुबे
  • 3/12

AMU से अंजुम खान ने की पढ़ाई-लिखाई
अंजुम खान केवल एक 'क्रिकेटर की वाइफ' नहीं हैं, बल्कि उनकी अपनी एक अलग पहचान भी है. 2 सितंबर 1986 को उत्तर प्रदेश में जन्मी अंजुम ने प्रसिद्ध अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है.

Advertisement
शिवम दुबे
  • 4/12

फाइन आर्ट्स से ग्रेजुएशन करने वाली अंजुम ने अपने आपको सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने अपना नाम बनाने के लिए बहुत सी फील्ड्स में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया. 

शिवम दुबे
  • 5/12

अंजुम एक मॉडल और अभिनेत्री रहने के साथ-साथ एक वॉइस-ओवर आर्टिस्ट भी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड फिल्मों, हिंदी सीरियल्स और म्यूजिक वीडियोज में उनकी आवाज का जादू गूंज चुका है.

शिवम दुबे
  • 6/12

एक अनोखी इंटरफेथ लव-स्टोरी

शिवम और अंजुम की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. जहां आजकल कपल्स अपने प्यार को सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं, इस जोड़े ने अपने रिश्ते की भनक किसी को नहीं लगने दी थी. खास बात ये है कि कई सालों तक डेट करने के बाद भी दोनों के रिश्ते का किसी को पता नहीं लगा.

शिवम दुबे
  • 7/12

जुलाई 2021 में जब अंजुम और शिवम ने शादी का फैसला किया, तो उन्होंने दोनों धर्मों का सम्मान किया. दोनों की शादी हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से की गई थी. मतलब साफ है शिवम और अंजुम का निकाह भी पढ़ा गया था और दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए थे.

शिवम दुबे
  • 8/12

हालांकि, इस इंटरफेथ शादी की वजह से उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इस कपल ने साबित कर दिया कि उनका प्यार किसी भी तरह की ट्रोलिंग से कहीं ज्यादा मजबूत है.

शिवम दुबे
  • 9/12

अंजुम और शिवम के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर मौजूद तस्वीरों को देखें तो अंजुम खान का स्टाइल गेम बेहद वर्सटाइल है. वो ट्रेडिशनल भारतीय कपड़ों से लेकर मॉडर्न आउटफिट्स तक दोनों को बहुत ही ग्रेस के साथ कैरी करती हैं.

Advertisement
शिवम दुबे
  • 10/12

वर्ल्ड कप की जीत के बाद मैदान पर वो नीली कैप और फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में नजर आईं, जो उनके रिलैक्स्ड और गर्ल-नेक्स्ट-डोर वाइब को बखूबी दिखाता है. उन्होंने जिस तरह से रिलैक्स्ड आउटफिट में स्टाइलिश अवतार दिखाया वो काबिल-ए-तारीफ है.

शिवम दुबे
  • 11/12

किसी भी खास मौके पर अंजुम अक्सर शरारा सेट या सिल्क सूट में दिखती हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लगती हैं. अंजुम को अक्सर कम से कम मेकअप और नेचुरल हेयर स्टाइल में देखा जाता है, जो उनकी नेचुरल खूबसूरती को और निखारता है.

शिवम दुबे
  • 12/12

शिवम और अंजुम आज बेहद खुशी और प्यार के साथ अपनी जिंदगी बिता रहे हैं. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा अयान और बेटी महविश. शिवम दुबे के संघर्ष के दिनों से लेकर आज वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने तक, अंजुम उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हैं.

Advertisement
Advertisement