scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने कराया बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, PHOTOS

Shivaleeka Oberoi
  • 1/8

'दृष्यम' डायरेक्टर की वाइफ और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस बीच उन्होंने अपने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की झलक फैंस को दिखाई है. इस फोटोशूट के लिए शिवालिका ने एक बेहद ही शानदार ऑफ-शोल्डर ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस चुनी है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रही है. 

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)
 

 

 

Shivaleeka Oberoi photoshoot
  • 2/8

इस पूरे लुक की सबसे खास बात उनकी ड्र्रेस में लगा 3D सफेद ऑर्गेन्जा फ्लावर केप है, जो उनके चारों ओर फूलों की पंखुड़ियों की तरह फैला नजर आता है. यह ड्रामेटिक केप फोटोशूट को रॉयल लुक दे रहा है और हर फ्रेम को बेहद हाई-फैशन टच दे रहा है. 

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

 

 

Shivaleeka Oberoi
  • 3/8

ब्लैक ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में 'खुदा हाफिज' फेम एक्ट्रेस शिवालिकी ओबेरॉय बेहद ग्लैमरस और बोल्ड लग रही है. ड्रेस का फिटेड सिल्हूट उनके बेबी बम्प को खूबसूरती से हाइलाइट करता है और क्लासिक एलिगेंस भी साफ झलक रहा है.

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

Advertisement
Abhishek Pathak and Shivaleeka
  • 4/8

फोटोशूट में डायरेक्टर अभिषेक पाठक का सिंपल लेकिन स्टाइलिश ब्लैक शर्ट और पैंट लुक शिवालिका के ग्लैमरस आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है. फोटोशूट में दोनों की केमिस्ट्री और चेहरे पर झलकती खुशी मैटरनिटी शूट को बेहतरीन बना रहा है. फोटो में दोनों रोमांटिक पोज दे रहे हैं, जिसमें उनका प्यार साफ दिख रहा है.

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

Shivaleeka pregnancy
  • 5/8

फोटो में अभिषेक का प्यार से बेबी बम्प को सहलाना और शिवालिका के माथे को चूमना जैसे क्लोज-अप शॉट्स काफी शानदार दिख रहे हैं. अभिषेक जमीन पर बैठकर शिवालिका के बेबी बंप को किस करते दिखाई दे रहे हैं और उनका यह रोमांटिक पोज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

Shivaleeka Oberoi maternity
  • 6/8

शिवालिका के बड़े फ्लोरल इयररिंग्स, स्मोकी आई मेकअप और सॉफ्ट न्यूड लिप्स उनके इस मैटरनिटी लुक को और अट्रैक्टिव बना रहे हैं. यह मेकअप उनके चेहरे की नेचुरल ग्लो को और निखारता है और प्रेगनेंसी का ग्लो उनके फेस पर झलक रहा है. 

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

Shivaleeka Oberoi pregnancy news
  • 7/8

शिवालिका के खुले, हल्के हवा में लहराते भूरे बाल इस लुक को और ज्यादा एलिगेंट बना रहे हैं. वहीं उनके पैरों में बंधा काला धागा उनके अल्ट्रा मॉडर्न फैशन में भारतीय परंपरा की झलक दिखा रहा है. जो इस पूरे फोटोशूट को और ज्यादा खास और खास बना रहा है. 

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

 

 

Shivaleeka Oberoi pregnancy
  • 8/8

शिवालिका और अभिषेक दोनों ही फोटोशूट में अलग-अलग रोमांटिक पोज दे रही हैं. हाई-स्लिट ड्रेस में शिवालिका का ग्लैमरस अंदाज बहुत खूबसूरत लग रहा है और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो उनके फोटोशूट की सुदंरता को बढ़ा रहा है. फोटो में अभिषेक अपनी वाइफ शिवालिका के बेबी बंप को सहला रहा हैं और उनकी आंखों में अलग ही खुशी देखने को मिल रही है.

(Photo: Instagram@shivaleekaoberoi)

Advertisement
Advertisement