scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

How to Make Mango Chaas: रोज वही सादी छाछ पीकर हो गए हैं बोर? अब मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और चटपटी आम की छाछ

आम की छाछ
  • 1/6

आम और छाछ के खट्टे-नमकीन स्वाद का यह फ्यूजन बेहद लाजवाब लगता है. इसका चटाकेदार स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बेहद पसंद आएगा और जो भी इसे पिएगा, वह आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

आम की छाछ
  • 2/6

सबसे पहले आपको बता दें कि आम की छाछ बनाने के लिए आप अगर प्योर छाछ यूज करते हैं तो ज्यादा अच्छा है. वरना आप घर में मौजूद दही से भी छाछ बना सकते हैं. 

आम की छाछ
  • 3/6

कच्चा आम: 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

ताजा दही: 1.5 कप (ज्यादा खट्टा न हो)

ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार

हरी मिर्च: 1 छोटा टुकड़ा (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)

पुदीने के पत्ते: 8-10 (बारीक कटे हुए)

भुना हुआ जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

काला नमक: 1/2 छोटा चम्मच

सादा नमक: स्वादानुसार

चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच

बारीक कटा हरा धनिया: 1 चम्मच (गार्निशिंग के लिए)

Advertisement
आम की छाछ
  • 4/6

अब इसी आम के पल्प वाले जार में ताजा दही, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक और चाट मसाला डालें. इन सभी सामग्रियों को मिक्सी में एक बार अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें ताकि सब कुछ आपस में मिक्स हो जाए.

आम की छाछ
  • 5/6

अब इसमें आवश्यकतानुसार ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े डालें और एक बार फिर मिक्सी को कुछ सेकंड के लिए चलाएं ताकि छाछ गाढ़ी और झागदार बन जाए.

आम की छाछ
  • 6/6

आपकी ठंडी-ठंडी चटपटी मैंगो छाछ तैयार है. इसे कांच के गिलासों में निकालें. ऊपर से थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर और बारीक कटे हरे धनिए या पुदीने की पत्ती से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें.

Advertisement
Advertisement