scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

सिल्क अनारकली में 20 साल की सारा ने दिखाया रॉयल लुक, 52 हजार के सूट में लगीं अप्सरा! देख दिल हार बैठेंगे फैंस!

sara arjun
  • 1/8

'धुरंधर' में हमजा की बीवी के रोल में 20 साल की सारा अर्जुन ने सबको अपनी एक्टिंग से चौंका दिया था. मासूम चेहरा और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से सारा ने हर को इंप्रेस कर दिया था. एक्टिंग ही नहीं बल्कि फैशन के मामले में भी सारा का कोई जवाब नहीं हैं, देसी हो या मॉर्डन वो हर लुक में बेमिसाल लगती हैं. हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वो अनारकली में किसी स्वर्ग की अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. 

(PHOTO: Instagram@nidhiagarwalstyling)
 

sara arjun look
  • 2/8

सारा अर्जुन ने ऑफ-व्हाइट कलर का बहुत खूबसूरत अनारकली सूट पहना है, जिसमें वो रॉयल प्रिसेंस लग रही हैं. उनकी नेचुरल ब्यूटी और ग्रेस ने इस पूरे लुक में सुंदरता को निखार दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके ट्रेडिशनल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

(PHOTO: Instagram@nidhiagarwalstyling)
 

sara arjun
  • 3/8

सारा अर्जुन ने शिल्पसूत्र का प्योर चंदेरी सिल्क ऑफ-व्हाइट अनारकली पहना है, जिस पर खूबसूरत कढ़ाई का वर्क हो रखा है. इस अनारकली की कीमच करीब 52 हजार रुपये बताई जा रही है, सूट के साथ मैंचिग दुपट्टा भी है जो उनको लुक को एलीगेंट बना रहा है.

(PHOTO: Instagram@nidhiagarwalstyling)
 

Advertisement
sara arjun
  • 4/8

सारा ने आउटफिट के कलर के हिसाब से मेकअप भी लाइट और नेचुरल रखा है. आंखों को हल्के काजल और सॉफ्ट आई मेकअप से उभारा गया है. न्यूड शेड लिप्स और हल्का ब्लश उनके चेहरे को फ्रेश लुक दे रहे हैं, उनका मेकअप उनके देसी लुक में चार चांद लगा रहा है.

(PHOTO: Instagram@nidhiagarwalstyling)
 

sara arjun white anarkali
  • 5/8

सारा अर्जुन ने इस ड्रीमी लुक की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सिल्वर जूलरी स्टाइल की है. हाथों में उन्होंने चूड़ियां पहनी हैं और एक स्टेटमेंट रिंग भी पहनी है. उन्होंने कोई हैवी जूलरी नहीं पहनी है, जिसकी वजह से उनका एथनिक लुक बेहद क्लासी दिख रहा है.

(PHOTO: Instagram@nidhiagarwalstyling)
 

sara arjun looks
  • 6/8

सारा ने बालों को भी सिंपल रखा है, हल्के वेवी और नेचुरल कर्ल्स के साथ खुले बाल अनारकली सूट पर अलग से दिखाई दे रहे हैं. सारा ने अपनी स्माइल से इस लुक को परफेक्ट बना दिया है. 

(PHOTO: Instagram@nidhiagarwalstyling)
 

sara arjun dress
  • 7/8

सारा सिर्फ सूट नहीं बल्कि स्टाइलिश आउटफिट में भी कमाल लगती हैं. इस डिजाइन ड्रेस में सारा बेहद स्टनिंग लग रही हैं. उनके इस लुक ने भी खूब तारीफें बटोरी थीं.

(PHOTO: Instagram@nidhiagarwalstyling)
 

sara arjun
  • 8/8

धुरंधर फिल्म में सारा ने रणवीर सिंह की वाइफ का रोल प्ले किया था. सारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और फिल्म धुरंघर से वो रातों रात स्टार बन गईं.

(PHOTO: Instagram@nidhiagarwalstyling)
 

Advertisement
Advertisement