scorecardresearch
 

Paan Lychee Lassi: बहुत खा लिया बनारसी पान, गर्मियों में ट्राई करें 'पान लीची लस्सी'; तपती गर्मी में कलेजे को देगी ठंडक

Paan Lychee Lassi: आपने गर्मियों में बहुत से फ्लेवर्स की लस्सी जरूर पी होगी. लेकिन क्या आपने कभी पान लीची लस्सी पी है? अगर नहीं तो बता दें, ये गर्मियों की तपिश को आसानी से मात दे सकती है. लस्सी का ये नया फ्लेवर पान और लीची के गुणों से भरपूर है, जिसे बनाना बहुत आसान है.

Advertisement
X
पान लीची लस्सी आपके डाइजेशन के लिए भी काफी असरदार है. (Photo: ITG)
पान लीची लस्सी आपके डाइजेशन के लिए भी काफी असरदार है. (Photo: ITG)

Paan Lychee Lassi: जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए लोग किसी ठंडी और रिफ्रेशिंग चीज की तलाश में रहते हैं. तपती गर्मी और ऊपर से चढ़ते पारे में गला सूखने लगता है और मन करता है बस कुछ ऐसा मिल जाए जो कलेजे को ठंडक पहुंचा दे. ऐसे में लोग गर्मियों में शिकंजी, आम पन्ना और लस्सी जैसी ड्रिंक्स पीते हैं. इन सबमें लस्सी एक ऐसी ड्रिंक है, जिसे लोग अक्सर पीना पसंद करते हैं. दही से बनने वाली ये ठंडी-ठंडी ड्रिंक कई फ्लेवर्स में आती है, जिन्हें लोग पीना बहुत पसंद करते हैं.

लेकिन बॉस, इस बार मार्केट में कुछ नया और जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. वो है लस्सी का नया फ्लेवर, जिसका नाम है 'पान लीची लस्सी'. आज तक आपने केसरिया लस्सी, कुल्हड़ लस्सी या मैंगो लस्सी तो खूब पी होगी, लेकिन क्या आप 'पान लीची लस्सी' ट्राई करना चाहेंगे? ये ड्रिंक न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसमें मौजूद पान, लीची और दही के गुण शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करते हैं.

स्वाद और सेहत का अनोखा फ्यूजन
'पान लीची लस्सी' स्वाद और सेहत का जबरदस्त फ्यूजन है. जहां लीची रसीली और मीठी होती है, वहीं पान के पत्ते डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए मशहूर हैं. जब इन दोनों को दही में मिलाया जाता, तो तैयार एक ऐसी क्रीमी लस्सी तैयाह होती है, जो आपको गर्मी की तपिश से राहत देने के साथ ही एक रॉयल स्वाद का मजा देती है.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 1 कप ताजा दही 
  • 1 कप छिली और बीज निकाली हुई रसीली लीची 
  • 2 ताजा पान के पत्ते (अच्छे से धुले हुए)
  • पिस्ता पाउडर 
  • कुटे हुए बादाम और काजू
  • गुलाब की सूखी पंखुड़ियां 

बनाने का तरीका: 

1. इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. इसे बनाने के लिए एक ब्लेंडर जार में दही, लीची और पान के पत्तों को एक साथ डालें.

2. इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि मिश्रण पूरी तरह से स्मूद और झागदार न हो जाए. ब्लेंड करते हुए ध्यान रखें कि पान के टुकड़े पूरी तरह पिस जाएं.

3. अब इस मिश्रण को एक कांच के गिलास में डालें. आपकी लस्सी तैयार है.

4. लस्सी को गार्निश करने के लिए उसके ऊपर पिस्ता पाउडर, कुटे हुए ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर उसे खूबसूरती से सजाएं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement