scorecardresearch
 

Handvo Chilla Recipe: मिनटों में तैयार करें नीना गुप्ता स्टाइल हांडवो चीला, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान

Handvo Chilla Recipe: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की रेसिपीज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपनी नातिन के लिए हांडवो चीला बनाती नजर आ रही हैं.

Advertisement
X
हांडवो चीला क्या है और कैसे बनता है? (Photo- ITG)
हांडवो चीला क्या है और कैसे बनता है? (Photo- ITG)

Handvo Chilla Recipe: चीला सुबह के नाश्ते में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नाश्तों में से एक है. आपने अब तक कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी हांडवो चीला ट्राई किया है. दाल, चावल और बहुत सारी सब्जियों से बना यह चीला खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी नातिन के लिए यह चीला बनाया था, जिसकी आसान रेसिपी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. 

आपको बता दें कि हांडवो एक मशहूर गुजराती डिश है, जिसे आमतौर पर चावल और दाल से बनाकर केक की तरह बेक किया जाता है. इसमें सब्जियां भी डाली जाती हैं, जिससे यह काफी पौष्टिक और पेट भरने वाला होता है. तो आइए जानते हैं नीना गुप्ता के स्टाइल में  हांडवो चीला बनाने का आसान तरीका, जिसे आप सुबह के नाश्ते में मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

चावल
मसूर दाल
उड़द दाल
पीली मूंग दाल
लौकी
गाजर
शिमला मिर्च
हरी मिर्च
प्याज
हरा धनिया
दही

हांडवो चीला बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले चावल और तीनों दालों (मसूर, उड़द और मूंग) को रात भर भिगो दें.
  2. सुबह इन्हें पीसकर एक स्मूद घोल बना लें.
  3. अब इसमें लौकी, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. इसके बाद राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर घोल में मिलाएं.
  5. अब तवे पर थोड़ा तेल डालें और इस घोल को चीले की तरह फैलाकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
  6. जब चीला तैयार हो जाए तो इसे गरमागरम दही या चटनी के साथ परोसें.

हांडवो चीला के फायदे

Advertisement

हांडवो चीला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें दाल, चावल और सब्जियों का बेहतर मिश्रण होता है. यह प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है. दही और सब्जियों की वजह से यह पचने में भी आसान होता है, इसलिए यह नाश्ते के लिए एक हेल्दी और बैलेंस ऑप्शन माना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement