Multigrain Masala Roti Recipe: रोज वही रोटी-सब्जी खाकर हो गए हैं बोर! ट्राई करें मल्टी ग्रेन मसाला रोटी, स्वाद है लाजवाब
Multigrain Masala Roti Recipe: अगर आप रोजाना कि रोटी से बोर हो गए हैं और कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो मल्टी ग्रेन मसाला रोटी से बेहतर शायद ही कुछ होगा. ज्वार, बाजरा और मक्का के गुणों से भरपूर यह रोटी खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान है.
Advertisement
X
क्या आपने कभी ट्राई की है चटपटी मल्टीग्रेन मसाला रोटी? नोट करें इसे बनाने का सबसे आसान तरीका (Photo- ITG)
Multigrain Masala Roti Recipe: रोटियां भारतीय खाने का अहम हिस्सा हैं जो लगभग हर घर में रोज बनाई जाती हैं. लेकिन कई बार एक जैसी सादी रोटी खाकर मन भर जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मल्टी ग्रेन मसाला रोटी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. ज्वार, बाजरा, मक्का और बेसन के गुणों से भरपूर यह रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है.
इसे खाने से डाइजेशन और ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहती हैं. यह न सिर्फ हेल्दी होती है, बल्कि खाने में भी काफी टेस्टी लगती है. तो आइए जानते हैं स्वाद और पोषण से भरपूर मल्टी ग्रेन मसाला रोटी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.