scorecardresearch
 

Leftover Rice Manchurian Recipe: घर पर बचे हुए चावल से बनाएं बाजार जैसा मंचूरियन, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

Leftover Rice Manchurian Recipe: बचे हुए चावलों से कई तरह की टेस्टी डिश बनाई जा सकती हैं, उन्हीं में से एक है मंचूरियन. आज हम आपको घर पर बचे हुए चावलों से आसानी से बाजार जैसा क्रिस्पी और टेस्टी मंचूरियन बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

Advertisement
X
बचे हुए चावल से बनाएं  रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी मंचूरियन (Photo-ITG)
बचे हुए चावल से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी मंचूरियन (Photo-ITG)

Leftover Rice Manchurian Recipe: अक्सर घर में चावल बच जाते हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. ज्यादातर लोग या तो उन्हें दोबारा फ्राई कर लेते हैं या फिर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बचे हुए चावलों से आप बाजार जैसा सुपर टेस्टी और क्रिस्पी चाइनीज मंचूरियन भी तैयार कर सकते हैं.

यह चाइनीज डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की फेवरेट होती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर पर मिनटों में बचे हुए चावल से मंचूरियन कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप बचे हुए पके चावल
सब्जियां बारीक कटी हुई (गाजर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी)
2 प्याज बारीक कटा हुआ
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 से 3 चम्मच कॉर्नफ्लोर - 
2 चम्मच मैदा
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल
1 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मच रेड चिली सॉस
2 चम्मच टोमैटो केचप
कॉर्नफ्लोर स्लरी (1 चम्मच कॉर्नफ्लोर को 2 चम्मच पानी में घोल लें)

बचे हुए चावल से मंचूरियन कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में बचे हुए चावल डालें और हाथों की मदद से उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं. 
  2. इसके बाद मिश्रण को बांधने के लिए मैदा और कॉर्नफ्लोर डालकर बिना पानी मिलाए अच्छे से गूंथ लें. अगर मिश्रण ज्यादा गीला लगे तो थोड़ा और कॉर्नफ्लोर मिला सकते हैं.
  3. अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम गैस पर इन बॉल्स को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें. फ्राई होने के बाद इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें.
  4. मंचूरियन की ग्रेवी तैयार करने के लिए दूसरी कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर कुछ सेकंड भूनें. फिर इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का सा पकाएं.
  5. अब गैस कम करें और इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और टोमैटो केचप डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद आधा कप पानी डालें और उबाल आने दें. ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए कॉर्नफ्लोर की स्लरी मिलाएं और लगातार चलाते रहें.
  6. आखिर में तैयार मंचूरियन बॉल्स को ग्रेवी में डालें और तेज आंच पर अच्छी तरह टॉस करें, ताकि सॉस सभी बॉल्स पर अच्छी तरह कोट हो जाए. 1 मिनट बाद गैस बंद कर दें.
  7. इसे बारीक कटे हरे प्याज से गार्निश करें और सर्व करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement