scorecardresearch
 

Akki Roti Recipe: रोजाना गेहूं की रोटी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें कर्नाटक की मशहूर अक्की रोटी, खाने में है लाजवाब

Akki Roti Recipe: अगर आप रोजाना गेहूं की रोटी या पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चावल के आटे से बनी अक्की रोटी जरूर बनाएं. यह रोटी खाने में काफी टेस्टी होती है और कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है. आज इस खबर में हम आपको अक्की रोटी घर पर बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
चावल के आटे से घर पर बनाएं कर्नाटक की फेमस अक्की रोटी, स्वाद में लाजवाब और बनाने में है बेहद आसान (Photo- Getty Image)
चावल के आटे से घर पर बनाएं कर्नाटक की फेमस अक्की रोटी, स्वाद में लाजवाब और बनाने में है बेहद आसान (Photo- Getty Image)

रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन कई बार एक ही तरह की रोटी खाते-खाते बोरियत होने लगती है. अगर आप रोजाना एक तरह की रोटी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो अक्की रोटी आपके लिए बेस्ट है. चावल के आटे से बनी अक्की रोटी कर्नाटक का फेमस डिश है. यह खाने में तो टेस्टी होता ही है, सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इसे आप सब्जी या चटनी के साथ परोस सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको अक्की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. आइए जानते हैं कि अक्की रोटी बनाने के लिए  किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.

अक्की रोटी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

2 कप चावल का आटा 
1 बारीक कटा हुआ प्याज 
7-8 बारीक कटे हुए करी पत्ते 
थोड़ी सी अदरक कद्दूकस की हुई  
2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच जीरा 
आधा छोटा कप बारीक कटा हरा धनिया 
नमक स्वादानुसार 
तेल 

अक्की रोटी बनता कैसे है?

  1. अक्की रोटी बनाने के लिए पहले एक बड़े बाउल में 2 कप चावल का आटा लें.
  2. इसमें बारीक कटा प्याज, कटा हुआ हरा धनिया और करी पत्ता को डाल दें.
  3. फिर आप इसमें अदरक, हरी मिर्च और जीरा व नमक डाल कर सॉफ्ट आटा गूंथ लें.
  4.  इसके बाद इसे लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  5. 10 मिनट बाद थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को चिकना कर दें.
  6. अब आप एक नॉनस्टिक तवा लें और इस पर तेल डालकर गर्म होने दें.
  7. अब आप इस चावल के आटे की लोई बनाकर रोटी बेल लें और तवे पर रोटी को दोनों तरफ अच्छे से सेक लें.
  8. अब आपका टेस्टी अक्की रोटी तैयार है. इसे आप टमाटर की चटनी या फिर सब्जी या रायते के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement