गर्मियों की दस्तक के साथ ही रसोई में बहुत सारी परेशानियां होने लगती हैं. जहां एक तरफ खाने-पीने की चीजें जल्दी-जल्दी खराब होने लगती हैं, वहीं दूसरी ओर चीजों में कीड़े भी पड़ने लगते हैं. एक ऐसी ही समस्या चावलों में कीड़े (घुन) लगना होती है, जो किसी भी गृहणी के लिए सिरदर्द बन सकती है. घर में आप चाहे कितनी भी महंगी और अच्छी क्वालिटी के चावल ले आएं, उमस भरे मौसम में कुछ ही दिनों में उनमें सफेद या काले कीड़े रेंगते नजर आने लगते हैं. अगर इनके के लिए कोई उपाय न किया जाए तो ये चावलों को खराब कर देते हैं.
कई लोग तो कीड़े लगे चावलों को तुरंत फेंक देते हैं, जिससे पैसे की बर्बादी होती है. अगर आपके सिर में भी इस समस्या ने सिरदर्द कर रखा है, तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इस समस्या का एक ऐसा जादुई और बेहद आसान नुस्खा शेयर किया है, जिसे अपनाकर आप अपने चावलों को महीनों तक फ्रेश और सुरक्षित रख सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है वो खास नुस्खा.
क्यों पड़ते हैं चावल में कीड़े?
गर्मियों में तापमान बहुत ज्यादा होता है और नमी भी बढ़ जाती है, जो कीड़ों के पनपने के लिए परफेक्ट माहौल बनाती है. अगर चावल सही तरीके से स्टोर न किए जाएं, तो उनमें जल्दी ही कीड़े लग जाते हैं.
क्या है आसान नुस्खा?
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, आप अपने घर में रखे चावलों में कीड़े लगने से आसानी से बचा सकते हैं. खास बात ये है कि आपको इसके लिए बाजार से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर पर रखे दो सूखे मसाले आपके चावलों में कीड़े लगने से बचा सकते हैं. दरअसल, चावलों को तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है. ऐसे में पंकज भदौरिया ने बताया कि आप चावल स्टोर करते समय उनमें लौंग या तेज पत्ता डाल दें.
कैसे करें इस्तेमाल:
चावल के कंटेनर में स्टोर करते समय उनमें 4–5 लौंग या 2–3 तेज पत्ते डालें. फिर इसे एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखें. इससे चावल में कीड़े लगने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है.
लौंग और तेज पत्ता में नेचुरल ऑयल्स होते हैं, जिनकी तेज खुशबू कीड़े और छोटे कीटों को दूर रखती है. ये चावलों में कीड़े लगने से बचाने का एक नेचुरल और केमिकल-फ्री उपाय है.
चावल स्टोर करने के टिप्स