scorecardresearch
 

Ragi Jalebi Recipe: रागी के आटे और गुड़ से बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी जलेबी, रेसिपी है बेहद आसान

Ragi Jalebi Recipe: अगर आप पारंपरिक जलेबी से थोड़ा हेल्दी और अलग स्वाद वाला ऑप्शन तलाश रहे हैं तो रागी के आटे और गुड़ से बनी जलेबी जरूर ट्राई करें. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप बेहद आसानी से घर पर कुरकुरी और टेस्टी जलेबी तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
घर पर गुड़ से बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी जलेबी (Photo-ITG)
घर पर गुड़ से बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी जलेबी (Photo-ITG)

Ragi Jalebi Recipe: जलेबी भारत की सबसे पसंदीदा पारंपरिक मिठाइयों में से एक है. इसका नाम सुनते ही बच्चे हों या बड़े, हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. आमतौर पर जलेबी मैदा और चीनी से बनाई जाती है लेकिन आप इसका थोड़ा हेल्दी ऑप्शन ट्राई करना चाहते हैं तो रागी के आटे और गुड़ से बनी जलेबी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

यह बाहर से कुरकुरी, अंदर से रसदार और स्वाद में लाजवाब होती है. आइए जानते हैं रागी के आटे और गुड़ से जलेबी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

बैटर के लिए
1 कप रागी का आटा
1/2 कप चावल का आटा
1/3 कप उड़द दाल का आटा
2 बड़े चम्मच दही
1 चुटकी बेकिंग सोडा
1½ कप पानी
तलने के लिए घी या कोई भी कुकिंग ऑयल

चाशनी के लिए
200 ग्राम गुड़
500 मिली पानी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

रागी के आटे और गुड़ से जलेबी बनाते कैसे हैं?

  1. जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में रागी का आटा, चावल का आटा और उड़द दाल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें बेकिंग सोडा और दही डालें.
  3. धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए चिकना और बहने लायक घोल तैयार करें. बैटर को एक ही दिशा में अच्छी तरह फेंटें, ताकि वह हल्का और फूला हुआ बने.
  4. बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  5. इस बीच एक पैन में गुड़ और पानी डालकर चाशनी तैयार करें. जब चाशनी बन जाए तो उसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर मिला दें.
  6. अब कड़ाही में घी या तेल गर्म करें.
  7. बैटर को जलेबी बनाने वाले बोतल या कपड़े में भरकर गर्म घी में अपनी पसंद के अनुसार गोल या लंबी जलेबियां बनाएं.
  8. जलेबियों को दोनों तरफ से सुनहरे और कुरकुरे होने तक तल लें.
  9. तली हुई जलेबियों को 1-2 मिनट के लिए गर्म चाशनी में डुबोकर रखें.
  10. इसके बाद जलेबियां निकालकर गरमा-गरम सर्व करें.

इन बातों का रखें ध्यान 

  • अगर आपको हल्की खटास पसंद नहीं है तो दही डालना जरूरी नहीं है.
  • तलने के लिए घी का इस्तेमाल करने से स्वाद बेहतर आता है लेकिन चाहें तो किसी भी कुकिंग ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • जलेबी को ज्यादा देर तक चाशनी में न रखें, वरना वह ज्यादा नरम हो सकती है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement