scorecardresearch
 

Paan Mukhwas Recipe: 10 मिनट में बनाएं पान मुखवास, घर पर मिलेगा एकदम बाजार जैसा स्वाद, बेहद आसान है रेसिपी

बाजार में मिलने वाले माउथ फ्रेशनर की जगह कुछ हेल्दी ट्राई करने की सोच रहे हैं तो आप पान मुखवास बना सकते हैं. पान मुकवास बनाने में महज 10 मिनट का समय लगता है और इसे आप लंबे समय तक के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं. आइए आपको पान मुखवास की आसान रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
X
पान के पत्ते पाचन के लिए अच्चे माने जाते हैं. (PHOTO:AI)
पान के पत्ते पाचन के लिए अच्चे माने जाते हैं. (PHOTO:AI)

Paan Mukhwas Recipe: भारतीय घरों में खाना खाने के बाद कुछ मीठा और टेस्टी खाने को मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे में कई लोग सौंफ, मिश्री या मुखवास खाना पसंद करते हैं. अगर आपको पान का स्वाद पसंद है, तो आप घर पर ही 10 मिनट में पान मुखवास तैयार कर सकते हैं. 

इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो गैस जलाने की जरूरत है और न ही ज्यादा मेहनत करने की. इसके लिए सिर्फ पान के पत्ते, सौंफ, धना दाल, सूखा नारियल और कुछ दूसरी चीजों की जरूरत होती है. आइए जानते हैं पान मुखवास बनाने का आसान तरीका.

पान मुखवास बनाने के लिए सामग्री

  • 20–25 बड़े पान के पत्ते
  • 2–3 बड़े चम्मच धना दाल
  • 2–3 बड़े चम्मच सौंफ
  • 2–3 बड़े चम्मच सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच रंगीन मीठी सौंफ
  • 2 बड़े चम्मच टूटी-फ्रूटी
  • 1–2 बड़े चम्मच तरबूज के बीज
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब का गुलकंद (स्वादानुसार)

पान मुखवास बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद साफ कपड़े से पत्तों का पानी पोंछकर उन्हें पूरी तरह सुखा लें. अब पान के पत्तों को बारीक काट लें.
  2. एक बड़े कटोरे में कटे हुए पान के पत्ते डालें, उसमें धना दाल, सौंफ, कद्दूकस किया सूखा नारियल, कलरफुल मीठी सौंफ, टूटी-फ्रूटी और तरबूज के बीज डाल मिला दें. 
  3. अब इसमें गुलाब का गुलकंद मिलाएं. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें, ताकि सारी सामग्री आपस में मिल जाए.  
  4. अगर आप ज्यादा मीठा खाते हैं तो गुलकंद की मात्रा अपने स्वाद के मुताबिक थोड़ी बढ़ा सकते हैं.

खाने के बाद करें सर्व 

Advertisement

पान मुखवास को आप खाने के बाद मेहमानों के सामने परोस सकते हैं, मुखवास मुंह का स्वाद भी बढ़ा देता है. 

पान मुखवास को स्टोर करने का सही तरीका

फ्रेश पान के पत्ते और गुलकंद से मुखवास को तैयार किया जाता है और इसलिए लंबे समय तक इसको बाहर रखना सही नहीं होता है. इसलिए इसको आप किसी साफ और एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं. हालांकि इसको 3 से 5 दिनों के अंदर खत्म करना सही रहेगा. वरना यह खराब हो सकता है और इसको खुले में रखने की गलती बिल्कुल ना करें. 

प्रो टिप: मुखवास बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि पान के पत्तों को काटने से पहले अच्छी तरह से सुखा लें. इससे मुखवास में एक्स्ट्रा नमी भी कम होगी औ इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाएगा, पान के पत्तों को डाइजेशन के लिए सही माना जाता है, इसलिए खाने के बाद मुखवास के सेवन से डाइजेशन में भी मदद मिलती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement