scorecardresearch
 

कोच्चि में टला बड़ा हादसा: भारी बारिश-बिजली के बीच 11 किलोवोल्ट लाइन टूटी, कोई हताहत नहीं

एलूर के पुथिया रोड इलाके में भारी बारिश और बिजली चमकने के दौरान 11 किलोवोल्ट लाइन टूटकर एक मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गिर गई. इसके बाद सप्लाई तुरंत बंद कर कर्मचारियों ने लाइन हटाना शुरू किया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत या नुकसान की सूचना नहीं है.

Advertisement
X
एलूर में 11 किलोवोल्ट बिजली लाइन टूट गई (Representational)
एलूर में 11 किलोवोल्ट बिजली लाइन टूट गई (Representational)

कोच्चि में गुरुवार को भारी बारिश और बिजली चमकने के दौरान 1 किलोवोल्ट की बिजली लाइन टूट गई. लाइन टूट कर मकानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर गिर गई. केरल राज्य बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घटना रात करीब 12.30 बजे पुथिया रोड इलाके पर हुई है. हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की कोई खबर नहीं है.

केरल राज्य बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को एलूर में भारी बारिश हो रही थी और बिजली चमक रही थी. इसी दौरान पुथिया रोड से गुजरने वाली लाइन टूटकर एक मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ऊपर गिर गई.

लाइन 11 किलोवोल्ट की थी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड और दमकल एवं बचाव सेवा विभाग को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही दोनों विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. कर्मचारियों ने गिरी हुई बिजली लाइन को हटाने का काम शुरू किया. 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा! खाई में गिरी बस; 2 लोगों की मौत, 14 घायल

काम पूरा होने के बाद लौटेगी बिजली

अधिकारियों ने बताया कि लाइन गिरने के बाद बिजली की सप्लाई को तुरंत रोक दिया गया था. सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यह कदम उठाया गय. मौके पर पहुंचे कर्मचारी अब लाइन हटाने में जुटे हैं. फिलहाल काम पूरा होने तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी और उसके बाद इसे बहाल किया जाएगा. इलाके में बिजली ना होने से लोगों को कई परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

एलूर में टला बड़ा हादसा

एलूर एक औद्योगिक इलाका है, जहां कई कारखाने चलते हैं. ऐसे में औद्योगिक इलाके में बिजली के गिरने से काफी खतरा था. हालांकि राहत की बात यह रही की इस घटना में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement