Matar chaat recipe: समोसे-कचौड़ी खाकर हो गए बोर? शाम के नाश्ते में घर के मसालों से बनाएं ठेले जैसी मटर चाट, हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त स्वाद
शाम को चाय के साथ कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. दोपहर और रात के खाने के बीच का जो समय होता है, उसमें लगने वाली हल्की भूख में आप घर पर ही मटर चाट बनाकर खा सकते हैं. यह एक आसान और टेस्टी रेसिपी है.
Matar chaat recipe: नाश्ते में चाय के साथ में लोग कुछ चटपटा तलाशने लगते हैं और सबसे ज्यादा भारतीय चाय के साथ में ब्रेड, समोसा, सैंडविच जैसी चीजें खाते हैं, मगर रोजाना एक जैसी चीजें खाकर मन भर जाता है. खासतौर पर बारिश का मौसम आते ही कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन होने लगता है. ऐसे में अगर आप बाहर की चाट खाने की बजाय घर पर ही कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चटपटा मटर चाट ट्राई कर सकते हैं.
यह रेसिपी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होती है. शाम की चाय के साथ या अचानक लगने वाली भूख में यह चाट मिनटों में तैयार हो जाती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसका तीखा-खट्टा स्वाद खूब पसंद आता है. मटर चाट बनाने के लिए आपके घर के मसाले ही काफी होते हैं और इसलिए इसे आप मिनटों में ही तैयार कर सकते हैं.