scorecardresearch
 

Marwadi Poha Recipe: नाश्ते में झटपट बनाएं चटपटा मारवाड़ी पोहा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Marwadi Poha Recipe: पोहा तो आपने कई तरह के खाए होंगे, लेकिन क्या कभी चटपटा मारवाड़ी पोहा ट्राई किया है. अगर नहीं, तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप इसे सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम चाय के साथ परोस सकते हैं.

Advertisement
X
नाश्ते में बनाएं चटपटा मारवाड़ी पोहा (Photo- ITG)
नाश्ते में बनाएं चटपटा मारवाड़ी पोहा (Photo- ITG)

Marwadi Poha Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का, टेस्टी और जल्दी बनने वाले नाश्ते में पोहा एक बेस्ट ऑप्शन है. आमतौर पर लोग प्याज, आलू और मूंगफली डालकर पोहा बनाते हैं लेकिन क्या आपने कभी मारवाड़ी स्टाइल पोहा खाया है. इसमें हरी मटर, आलू, मूंगफली और खास जीरावन मसाले का तड़का लगाया जाता है जो इसके स्वाद को खास बना देता है. अगर आप भी नाश्ते में कुछ नया और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं तो घर पर आसानी से मारवाड़ी पोहा बना सकते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1/2 कप पोहा

¾ कप मूंगफली के दाने

½ कप हरी मटर

1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)

1 उबला आलू (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)

1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

4-5 करी पत्ते

2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

1 छोटा चम्मच राई

½ छोटा चम्मच जीरा

1 चुटकी हींग

½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

⅓ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच जीरावन पाउडर

स्वादानुसार नमक

3 बड़े चम्मच तेल

½ नींबू का रस

1 छोटा चम्मच चीनी (ऑप्शनल)

मारवाड़ी पोहा घर पर कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले पोहे को एक बड़ी छलनी में डालकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. ध्यान रखें कि पोहे को पानी में भिगोकर न रखें. इसे छलनी में ही कुछ देर छोड़ दें, ताकि सारा पानी निकल जाए और पोहा अच्छी तरह फूल जाए.
  2. अब एक पैन में आधा छोटा चम्मच तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली के दाने डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. भुनी हुई मूंगफली को एक प्लेट में निकालकर रख दें.
  3. इसके बाद उसी पैन में बचा हुआ तेल डालकर गर्म करें. इसमें राई और जीरा डालें. जब ये चटकने लगें तो हींग, हरी मिर्च और करी पत्ते डाल दें. अब बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें. इसके बाद टमाटर डालें और लगभग 2 मिनट तक पकाएं, ताकि टमाटर नरम हो जाए.
  4. अब इसमें उबले आलू, हरी मटर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आपको पोहे में हल्का मीठापन पसंद नहीं है तो चीनी छोड़ सकते हैं.
  5. इसके बाद पैन में धुला हुआ पोहा और भुनी हुई मूंगफली डालें. सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि पोहा टूटे नहीं. अब इसमें जीरावन पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. पैन को ढककर धीमी आंच पर लगभग 1 से 2 मिनट तक पकाएं.
  6. आखिर में पोहे में नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला दें. गैस बंद कर दें. आपका टेस्टी और चटपटा मारवाड़ी पोहा तैयार है. इसे गरमा-गरम चाय के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement