scorecardresearch
 

Bihar Makuti Recipe: त्योहार हो या कोई खास मौका, घर पर बनाकर खाएं बिहार की पारंपरिक मिठाई मकुटी

Bihar Makuti Recipe: अगर आप हर बार एक जैसी मिठाइयां खाकर बोर हो गए हैं और इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बिहार की पारंपरिक मिठाई मकुटी जरूर ट्राई करें. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप किसी भी खास मौके पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
दूध, मूंग दाल और मेवों से बनती है बिहार की खास मिठाई मकुटी (Photo-ITG)
दूध, मूंग दाल और मेवों से बनती है बिहार की खास मिठाई मकुटी (Photo-ITG)

Bihar Makuti Recipe: मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए खीर हमेशा से पसंदीदा मिठाइयों में रही है. लेकिन अगर इस बार आप पारंपरिक खीर से कुछ अलग और खास ट्राई करना चाहते हैं तो बिहार की मशहूर मिठाई मकुटी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. दूध, मूंग दाल, चावल और सूखे मेवों से बनने वाली यह पारंपरिक मिठाई स्वाद के साथ-साथ अपनी अलग बनावट के लिए भी जानी जाती है.

खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं मकुटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी और यह बनता कैसे है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 लीटर दूध
3 बड़े चम्मच धुली मूंग दाल
1½ बड़ा चम्मच चावल
100 ग्राम चीनी
100 ग्राम मावा
8-10 बादाम (कटे हुए)
8-10 काजू (कटे हुए)
8-10 पिस्ता (कटे हुए)
4-5 इलायची (पीसी हुई)
20-25 केसर के धागे

मकुटी बनाते कैसे हैं?

  1. मकुटी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर लगभग एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद इन्हें कुकर में डालकर एक सीटी आने तक पकाएं. 
  2. फिर गैस कम करके 5 मिनट और पकाएं और गैस बंद कर दें. प्रेशर निकलने के बाद दाल और चावल को अच्छी तरह मैश कर लें.
  3. अब एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें. दूसरी तरफ एक चम्मच दूध में केसर के धागे भिगो दें. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें मैश किया हुआ दाल-चावल का मिश्रण डाल दें और कम गैस पर पकाएं.
  4. इसके बाद मावा को मैश करके और भीगा हुआ केसर दूध समेत इसमें मिला दें. अगर आप चाहें तो मावा न भी डालें. मिश्रण को लगभग 15 मिनट तक पकाएं, ताकि यह अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए.
  5. अब इसमें चीनी और पिसी हुई इलायची डालकर 2-3 मिनट और पकाएं. फिर गैस बंद कर दें और तैयार मकुटी को एक बाउल में निकाल लें. ऊपर से कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर गार्निश करें.
  6. अब आपका मकुटी तैयार है. आप चाहें तो इसे गरमागरम भी खा सकते हैं या फिर इसे फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करके सर्व कर सकते हैं. 
  7. अगर मावा का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो दूध की मात्रा थोड़ी बढ़ा दें, ताकि मिठाई का स्वाद और टेक्सचर बेहतरीन बना रहे.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement