करवा चौथ का पावन पर्व हर सुहागिन के लिए साल के सबसे खास दिनों में से एक होता है. इस दिन सोलह श्रृंगार कर चांद का दीदार करने की परंपरा है और हर महिला चाहती है कि इस खास मौके पर वो सबसे खूबसूरत नजर आए. पार्लर में जाकर घंटों इंतजार करने और हजारों रुपये खर्च करने के बजाय अगर आप घर पर ही तसल्ली से अपना मेकअप करें तो लुक और भी ज्यादा नेचुरल और खूबसूरत आता है.
अगर आप भी इस करवा चौथ पार्लर जाने का झंझट नहीं चाहती हैं तो इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही एक फ्लॉलेस और ग्लोइंग मेकअप पा सकती हैं, जिसे देखकर आपके पति की नजरें आप पर से हटेंगी नहीं.
5 स्टेप्स में करें परफेक्ट करवा चौथ मेकअप
इस आसान 5-स्टेप गाइड से आप घर पर ही पार्लर जैसा परफेक्ट और लॉन्ग-लॉस्टिंग मेकअप कर सकती हैं.
स्टेप 1: स्किन प्रेप और क्लींजिंग:
मेकअप की शुरुआत हमेशा साफ त्वचा से करें. चेहरे को माइल्ड क्लींजर से धोने के बाद टोनर लगाएं, ताकि पोर्स टाइट हो जाएं. इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार एक अच्छा मॉइश्चराइजर और प्राइमर जरूर लगाएं. प्राइमर लगाने से मेकअप लॉन्ग-लॉस्टिंग बनता है और चेहरे पर एक स्मूथ बेस मिलता है.
स्टेप 2: फाउंडेशन और कंसीलर:
अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ लाइटवेट या मीडियम कवरेज फाउंडेशन लें और ब्यूटी ब्लेंडर या ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह ब्लेंड करें. अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स या दाग-धब्बे हैं तो कंसीलर का इस्तेमाल करके उन्हें छुपा लें. बेस सेट करने के लिए हल्के हाथों से कॉम्पैक्ट पाउडर या ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं.
स्टेप 3: आई मेकअप और आईब्रोज:
अपनी साड़ी या लहंगे के रंग से मैच करता हुआ या न्यूड आईशैडो अपनी पलकों पर लगाएं. इसके बाद वाटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा लगाकर अपनी आंखों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक दें. अंत में आईशैडो पेंसिल या पाउडर से अपनी आईब्रोज़ को शेप दें, जिससे चेहरे का पूरा लुक उभर कर आता है.
स्टेप 4: ब्लश, हाइलाइटर और कॉन्टूर:
गालों पर हल्का सा पिंक या पीच ब्लश लगाएं ताकि नेचुरल ग्लो दिखे. चीकबोन्स, नाक की टिप और माथे पर थोड़ा सा हाइलाइटर (Highlighter) लगाएं, जिससे फेस्टिव लाइटिंग में आपका चेहरा दमक उठे. अगर जरूरत लगे, तो जॉलाइन और नाक पर हल्का सा कॉन्टूर कर सकती हैं.
स्टेप 5: परफेक्ट लिपस्टिक और सेटिंग स्प्रे:
करवा चौथ के पारंपरिक लुक के साथ रेड, मरून या अपनी पसंद की लॉन्ग-स्टे लिपस्टिक लगाएं. आखिर में पूरे चेहरे पर मेकअप सेटिंग स्प्रे छिड़क लें. इससे आपका मेकअप पूरे दिन और चांद निकलने तक बिना फैले बिल्कुल फ्रेश और ग्लोइंग बना रहेगा.