scorecardresearch
 

How To Make Lauki Salad: बच्चे नहीं बनाएंगे घिया देखकर मुंह! जब खाएंगे ये टेस्टी और हेल्दी 'लौकी सलाद'

गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए लौकी का सलाद बना सकते हैं. 90 प्रतिशत पानी और फाइबर से भरपूर यह सलाद न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि दही, अनार और भुने जीरे के तड़के के साथ बच्चों को भी खूब पसंद आता है. आइए इसे बनाने का आसान तरीका जानते हैं.

Advertisement
X
घिया में अधिक मात्रा में पानी होता है. (PHOTO:ITG/AI)
घिया में अधिक मात्रा में पानी होता है. (PHOTO:ITG/AI)

How To Make Lauki Salad: गर्मियों की सब्जियों को देखकर अक्सर ही बच्चे मुंह बना लेते हैं, जबकि यह सब्जियां हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. खासतौर पर गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले हल्के और हेल्दी खाने की जरूरत होती है. ऐसे में लौकी सबसे बेस्ट सब्जी होती है, लेकिन लौकी की सब्जी जैसे ही घर में बनती है, वैसे सब लोग मुंह बना लेते हैं. 

सब्जी की बजाय आप लौकी का सलाद बना सकते हैं, आमतौर पर बच्चे लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं, लेकिन अगर इसे टेस्टी सलाद के तौर पर परोसा जाए, तो वही बच्चे इसे बार-बार मांगकर खा सकते हैं. यह सलाद न सिर्फ हेल्दी है, बल्कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है.

क्यों खास है लौकी का सलाद?

लौकी में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता. लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन C, आयरन और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं. जब गर्मी के दिनों में भारी खाना खाने का मन नहीं करता, तब लौकी का सलाद पेट को हल्का और शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है. वजन कम करने वालों के लिए भी लौकी का सलाद बहुत अच्छा माना जाता है और साथ ही बच्चों के टिफिन या शाम के स्नैक के लिए भी बेस्ट है.

Advertisement

बच्चों को क्यों पसंद आएगा?

किसी भी सब्जी का टेस्ट और उसका प्रेजेंटेशन देखकर ही लोग उसे खाना पसंद करते हैं. लौकी के सलाद में दही, भुना जीरा, नींबू, अनार के दाने और थोड़ा सा काला नमक मिलाने से इसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है और रंग-बिरंगी सब्जियां डालने से यह देखने में भी सुंदर लगता है. इससे बच्चे इसे खुशी-खुशी खा लेते है और बड़ों को भी यह उतना ही मजेदार लगता है. 

लौकी का सलाद बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 1/2 कप दही
  • 1 छोटा खीरा बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर
  • 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच नींबू रस
  • 1 चम्मच अनार के दाने
  • थोड़ी हरी धनिया

इस तरीके से बनाएं लौकी का सलाद 

  • सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें. इसे हल्का सा उबाल लें या स्टीम कर लें ताकि इसका कच्चापन खत्म हो जाए.
  • फिर पानी निचोड़कर निकालने के बाद लौकी को ठंडा कर लें. ठंडी लौकी में  दही, खीरा, टमाटर, जीरा, नमक और नींबू रस मिलाएं.
  • आखिर में परोसने से पहले लौकी के सलाद में ऊपर से अनार और हरी धनिया डालकर गार्निश कर लें और सर्व करें.
     
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement