Lauki Noodles Recipe: बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे ये 'लौकी नूडल्स, सेहत और स्वाद का है डबल डोज, नोट करें रेसिपी
अगर आपके बच्चे भी बाजार के अनहेल्दी नूडल्स खाने की जिद करते हैं, तो उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर लौकी के नूडल्स खिलाएं. यह रेसिपी न केवल पचाने में आसान है, बल्कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड भी रखती है. आइए जानते हैं कि घर पर लौकी नूडल्स कैसे बनाते हैं.
Advertisement
X
घिया में पानी की मात्रा ज्यादा होती है. (PHOTO:ITG/AI)
How to Make Lauki Noodles: बच्चों को रोटी-चावल से ज्यादा बाजार के बर्गर-पिज्जा और नूडल्स खाना पसंद करते हैं. मगर गर्मी के दिनों में बाजार का खाना डाइजेशन के लिए सही नहीं होता है और इसके साथ ही इनसे फूड पॉइजनिंग होने का खतरा भी होता है, अगर आपके बच्चे भी बाजार के मैगी-चाउमीन खाने की जिद करते हैं तो आप उनके लिए घर पर ही मैदा वाले नूडल्स का हेल्दी वर्जन बना सकते हैं, जिसे बनाने में भी ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और इनको खाने से सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होगा.
बच्चों के लिए आप घर पर लौकी के नूडल्स बना सकते हैं, जो टेस्ट में बिल्कुल बाजार जैसे ही लगेंगे. लौकी सब्जी को देखकर जो बच्चे मुंह बनाते हैं, वो इसे मांग-मांगकर खाएंगे. लौकी खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और गर्मियों में खासतौर पर लौकी खाना सही होता है.
लौकी में लगभग 92 से 96% पानी होता है, गर्मियों में जब पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है, तब लौकी के नूडल्स खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है और हाइड्रेशन बना रहता है.
मैदे वाले नूडल्स पेट में भारीपन और कब्ज पैदा कर सकते हैं, लेकिन लौकी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. यह डाइजेशन को साफ रखता है और एसिडिटी या ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करता है.
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो लौकी नूडल्स एक बेहतरीन ऑप्शन हैं, इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फैट ना के बराबर होता है. इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं.
लौकी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का लेवल कम करने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.
बाजार के जंक फूड में अजीनोमोटो और मैदा होता है जो बच्चों की सेहत बिगाड़ सकता है. लौकी नूडल्स के जरिए बच्चों कोजरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं.
कैसे बनाएं लौकी के नूडल्स
आइए जानते हैं कि घर पर लौकी के नूडल्स कैसे बनाते हैं और इनको बनाने के लिए क्या-क्या इंग्रेडिएंट्स लेना है.
Advertisement
लौकी नूडल्स के लिए इंग्रेडिएंट्स
1 मीडियम लौकी
1 गाजर
1 छोटा प्याज (कटा हुआ)
1 शिमला मिर्च (कटी हुई)
1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 चम्मच पीनट बटर
1 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मच मीठी सॉस
1 चम्मच सिरका
1 चम्मच चिली ऑयल
1 चम्मच तेल
आधा चम्मच चिली पाउडर
नमक
लौकी नूडल्स बनाने का तरीका
सबसे पहले लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर लौकी को स्ट्रिप्स में नूडल्स की तरह तैयार कर लें.
उसके बाद गाजर को भी पतले लंबे स्ट्रिप्स में काट लें. अब इन नूडल्स में थोड़ा नमक डालकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे एक्स्ट्रा पानी निकल जाए.
अब एक बाउल में पीनट बटर, सोया सॉस, मीठी सॉस, सिरका, चिली ऑयल, चिली पाउडर और नमक लें, इन सबको अच्छी तरह मिक्स करें.
इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें अदरक डालकर हल्का सा भूनें.
फिर प्याज डालें और थोड़ा नरम होने तक पकाएं. अब इसमें शिमला मिर्च और गाजर डालकर तेज गैस पर सॉटे करें.
अब लौकी नूडल्स डालें और तैयार सॉस को ऊपर से डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
करीबन 10 से 15 मिनट तक नूडल्स को पकाएं ताकि इसमें सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.