Khasta Roti recipe: अगर आप रोज की साधारण रोटी खाकर बोर हो गए हैं और नाश्ते या शाम के स्नैक में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो खस्ता रोटी बना सकते हैं. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह रोटी बनाना बेहद आसान है.
Khasta Roti recipe: रोटी भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा है जो लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन आप हर बार एक जैसी रोटी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग स्वाद चाहते हैं तो खस्ता रोटी ट्राई कर सकते हैं. यह रोटी बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम होती है.
इसे आप बेहद आसानी से बनाकर सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स में चाय, दही या मक्खन के साथ सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर टेस्टी खस्ता रोटी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
2 कप गेहूं का आटा
2 चम्मच घी
आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
1 कप दूध
आधा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
सेंकने के लिए घी
खस्ता रोटी कैसे बनाएं?
खस्ता रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें बेकिंग पाउडर, जीरा, नमक और 2 चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को कुछ मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
एक लोई लेकर इसे रोटी की तरह बेल लें.
अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ी सी घी लगाकर रोटी डालें. इसे मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सेंकें और जरूरत के अनुसार घी लगाते रहें. रोटी जब दोनों तरफ से हल्की सुनहरी और कुरकुरी हो जाए तो इसे तवे से उतार लें.
इसी तरह बाकी लोइयों से भी खस्ता रोटियां तैयार कर लें. गरमा-गरम खस्ता रोटी को मक्खन, दही, चटनी या चाय के साथ सर्व करें.
इन बातों का रखें ध्यान
आटा गूंथते समय दूध को एक साथ न डालें, धीरे-धीरे डालकर नरम आटा तैयार करें.
आटे को गूंथने के बाद कुछ मिनट ढककर जरूर रखें. इससे रोटी अच्छी बनेगी.
रोटी बहुत ज्यादा मोटी या बहुत पतली न बेलें, वरना इसका टेक्सचर सही नहीं आएगा.
रोटी सेंकते समय गैस को मीडियम रखें, तेज आंच पर रोटी बाहर से जल सकती है और अंदर से कच्ची रह सकती है.
रोटी को तवे पर डालने से पहले तवा अच्छी तरह गर्म कर लें.
खस्ता रोटी का स्वाद सबसे अच्छा गरमा-गरम परोसने पर आता है.