scorecardresearch
 

How to Make Dahi Pyaz ki sabzi: गर्मी में बनाकर खाएं काठियावाड़ी स्टाइल दही-प्याज की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब!

गर्मियों के दिनों में भूख-प्यास भी जैसे मर जाती है और ऐसे में न तो किचन में जाने का मन करता है और न ही खाना बनाने की इच्छा होती है. ऐसे में आपके लिए काठियावाड़ी स्टाइल दही-प्याज की सबसे बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि इसे बनाने में बिल्कुल समय नहीं लगता है. अच्छी बात यह है कि इसे रोटी और चावल दोनों के साथ ही खा सकते हैं.

Advertisement
X
प्याज की सब्जी खाने में बहुत मजेदार लगती है. (PHOTO:ITG/AI)
प्याज की सब्जी खाने में बहुत मजेदार लगती है. (PHOTO:ITG/AI)

How to Make Dahi Pyaz ki sabzi: गर्मी के दिनों में रसोई मे घुसने का भी बिल्कुल मन नहीं करता है और ऐसे में अक्सर लोग ऐसी डिशेज की तलाश में रहते हैं जो जल्दी बन जाए और खाने में भी टेस्टी हो. ऐसे में आप गुजरात के पास काठियावाड़ इलाके की एक सबसे आसान और लाजवाब सब्जी आप ट्राई कर सकते हैं, जिसे दही और प्याज से बनाया जाता है. 

गर्मियों में लंच या डिनर में आप आसानी से अपने घर की मसालों से ही काठियावाड़ी स्टाइल में दही तड़का प्याज की सब्जी बना सकते हैं. खास बात यह है कि दही की ठंडक और प्याज का हल्का तीखापन मिलकर ऐसा स्वाद तैयार करते हैं, जिसे एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करता है.

गर्मियों में यह सब्जी और भी ज्यादा पसंद की जाती है क्योंकि यह हल्की, पौष्टिक और पेट के लिए आरामदायक होती है. आइए जानते हैं कि घर पर काठियावाड़ी स्टाइल दही-प्याज की सब्जी कैसे बनाते हैं.

दही-प्याज सब्जी के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 4 बड़े प्याज 
  • 2 कप ताजा दही
  • 4-5 सूखी लाल मिर्च
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी 
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 7-8 लहसुन की कलियां 
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • 2 चम्मच तेल
  • हरा धनिया 
  • नमक
  • राई
  • हींग

इस तरीके से बनाएं काठियावाड़ी स्टाइल दही-प्याज

Advertisement

शेफ हरपाल सिंह ने काठियावाड़ी स्टाइल में दही-प्याज की सब्जी की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे फॉलो करके आप भी इसे झटपट अपनी रसोई में बना सकते हैं. 

  1. सबसे पहले मिक्सर जार में लहसुन और लाल मिर्च को पीस लें. जब तक एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करने के लिए रख दीजिए. 
  2. एक कटोरे में नमक और दही को डालकर अच्छी तरह से मिलाकर साइड में रख लें और हरी धनिया को बारीक काट लें.
  3. तेल गर्म होने पर उस पर हींग, जीरा, राई डालकर फ्राई करें और फिर इसमें कड़ी पत्ता और प्याज डालकर हल्का-सा भून लें. 
  4. प्याज को हल्का गुलाबी होने के बाद इसमें लहसुन और लाल मिर्च की चटनी मिला देंगे. 
  5. फिर इसमें धनिया पाउडर, हल्दी और चाट मसाला डालकर इसको भून लेंगे. स्लो फ्लेम पर इसको पकने दें.
  6. इतनी देर में आप दो प्याज लें और उनको मोटा-मोटा काटकर इस मसाले में तीन से चार मिनट तक भून लें. 
  7. उसके बाद आप इस प्याज वाले तड़के को दही में डालकर अच्छी तरह मिला देंगे. आखिर में इसके ऊपर आप हरा धनिया डालकर गार्निश कर दें. 

इस तरीके से बढ़ाएं सब्जी का टेस्ट

  • दही हमेशा ताजा और हल्का खट्टा हो तो टेस्ट बेहतर आता है.
  • इसके अलावा दही को गर्म प्याज वाले मसाले में न मिलाएं, मसाले को हमेशा थोड़ी ठंडा करके ही दही में मिलाना चाहिए. वरना दही फट सकती है.

इस तरीके से सर्व करें दही-प्याज की सब्जी

Advertisement

दही-प्याज की यह सब्जी गरमा-गरम रोटी, पराठा या स्टीम्ड चावल के साथ बेहद टेस्टी लगती है. यह एक हल्की लेकिन पेट भरने वाली डिश है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. अगर आप भी रोज-रोज की एक जैसी सब्जियों से बोर हो चुके हैं, तो एक बार इस आसान और टेस्टी दही-प्याज की सब्जी को जरूर ट्राई करें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement