Kathiawadi Lasaniya Batata Recipe: आलू की सब्जी तो हर घर में बनती है, लेकिन हर बार एक जैसी सब्जी खाकर मन उब जाता है. मगर अक्सर ही ऐसा होता है कि आलू के अलावा कोई सब्जी नहीं होती है, ऐसे में आप काठियावाड़ी लसनिया बटाटा ट्राई कर सकते हैं, अगर आप गुजराती खाने के शौकीन हैं, तो इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. छोटे-छोटे आलू, भरपूर लहसुन और तीखे मसालों से बनने वाली यह सब्जी स्वाद में इतनी शानदार होती है कि साधारण रोटी या पराठे का स्वाद भी दोगुना कर देती है.
सबसे खास बात यह है कि इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है. लसनिया बटाटा गुजरात के काठियावाड़ क्षेत्र की पॉपुलर डिश मानी जाती है. काठियावाड़ी खाना अपने तीखे, मसालेदार और लहसुन के भरपूर इस्तेमाल के लिए जाना जाता है. इसी खास स्वाद की झलक लसनिया बटाटा में भी देखने को मिलती है.
रोटी-पराठा के साथ खाएं ये गुजराती सब्जी
‘लसनिया’ शब्द का संबंध लहसुन से है, जबकि ‘बटाटा’ का मतलब आलू होता है. यानी नाम से ही साफ है कि यह आलू और लहसुन से बनने वाली खास गुजराती सब्जी है. गांवों और स्थानीय ढाबों में बनने वाली इस तरह की मसालेदार सब्जियां धीरे-धीरे पूरे गुजरात और फिर देश के दूसरे हिस्सों में भी पॉपुलर हो गईं. आइए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं.
लसनिया बटाटा बनाने के लिए सामग्री
घर पर ऐसे बनाएं काठियावाड़ी लसनिया बटाटा
किसके साथ परोसें?
काठियावाड़ी लसनिया बटाटा को आप गरमा-गरम रोटी, पराठे, पूरी या बाजरे की रोटी के साथ परोस सकते हैं. इसके साथ छाछ, दही या प्याज परोसने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
प्रो टिप:
अगर आपको असली काठियावाड़ी स्वाद चाहिए, तो लहसुन और लाल मिर्च की मात्रा थोड़ी ज्यादा रख सकते हैं. हालांकि, तीखापन अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा करें.