Kadhi Pakoda Recipe: गर्मियों में लंच में बनाकर खाएं कढ़ी-पकौड़ा, सेहत रहेगी बेहतर और स्वाद है लाजवाब
Kadhi Pakoda Recipe: अगर आप दोपहर के खाने में कुछ हल्का, टेस्टी और पौष्टिक खाना चाहते हैं तो कढ़ी पकौड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको घर पर टेस्टी कढ़ी-पकौड़ा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं.
Advertisement
X
दही और बेसन से मिनटों में तैयार करें बाजार जैसा कढ़ी-पकौड़ा (Photo-ITG)
Kadhi Pakoda Recipe: गर्मियों के मौसम में ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना खाने का मन नहीं करता. इस मौसम में लोग ऐसे खाने को पसंद करते हैं जो हल्का होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो. ऐसे में दही से बनी कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. खासकर दोपहर के खाने में गरमा-गरम कढ़ी-चावल मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है.
दही और बेसन से बना कढ़ी-पकौड़ा टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, वहीं बेसन प्रोटीन का बेहतर सोर्स माना जाता है. आज हम आपको घर पर टेस्टी कढ़ी-पकौड़ा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप लंच या डिनर में आसानी से बना सकते हैं.
कढ़ी-पकौड़ा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
पकौड़ों के लिए
1 कप बेसन
चुटकीभर हल्दी पाउडर
चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
थोड़ा-सा कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (वैकल्पिक)
पानी आवश्यकतानुसार
कढ़ी के लिए
500 ग्राम खट्टा दही
1/2 कप बेसन
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
चुटकीभर हींग
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
Advertisement
तड़के के लिए
2 छोटा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच राई
चुटकीभर हींग
2 सूखी लाल मिर्च
कढ़ी-पकौड़ा कैसे बनाएं?
कढ़ी-पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
अब एक दूसरे बर्तन में दही और लगभग 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद इसमें बेसन, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर स्मूद घोल बना लें.
अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार घोल से छोटे-छोटे पकौड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें. तले हुए पकौड़ों को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
इसके बाद कड़ाही में थोड़ा तेल छोड़ दें और उसमें हींग व मेथी दाना डालकर तड़काएं. मेथी चटकने लगे तो दही-बेसन का घोल डाल दें. इसे लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं, ताकि कढ़ी फटे नहीं.
जब कढ़ी में उबाल आ जाए, तब इसमें नमक डालें और 10 से 15 मिनट तक कम गैस पर पकाएं. इसके बाद तले हुए पकौड़े डालकर कढ़ी को लगभग 20 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें.
अब तड़का तैयार करने के लिए एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. इसमें हींग, राई और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें. तैयार तड़के को तुरंत कढ़ी पर डाल दें.
टेस्टी और गरमा-गरम कढ़ी-पकौड़ा तैयार है. इसे गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें.