scorecardresearch
 

Hyderabadi Khatti Dal Recipe: बिरयानी ही नहीं! हैदराबाद की यह मशहूर खट्टी दाल भी है लाजवाब, नोट करें आसान रेसिपी

Hyderabadi Khatti Dal Recipe: हैदराबाद की मशहूर खट्टी दाल अपने खट्टे-तीखे स्वाद और खुशबूदार तड़के के लिए जानी जाती है. अरहर की दाल और इमली से बनने वाली यह आसान रेसिपी चावल, रोटी या बिरयानी के साथ खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.

Advertisement
X
गरमा-गरम चावल के साथ बनाएं हैदराबादी खट्टी दाल (Photo-ITG)
गरमा-गरम चावल के साथ बनाएं हैदराबादी खट्टी दाल (Photo-ITG)

Hyderabadi Khatti Dal Recipe: जब भी हैदराबादी खाने की बात होती है, सबसे पहले बिरयानी और हलीम का नाम याद आता है. लेकिन क्या जानते हैं कि हैदराबाद की मशहूर खट्टी दाल भी लोगों को खूब पसंद आती है. इमली की हल्की खटास और मसालों का बेहतरीन स्वाद इस दाल को खास बनाता है. इसे अरहर की दाल से तैयार किया जाता है और यह चावल, रोटी या बिरयानी के साथ भी बेहद टेस्टी लगती है. अगर आप रोज-रोज एक जैसी दाल खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर हैदराबादी खट्टी दाल जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बना सकते हैं.

अगर आप रोज-रोज एक जैसी दाल खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर हैदराबादी खट्टी दाल जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
½ कप अरहर (तूर) दाल
½ कप कटे हुए टमाटर
1 बड़ा चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 छोटी इमली (पानी में भिगोई हुई)

तड़के के लिए
1 छोटा चम्मच घी
½ छोटा चम्मच राई
½ छोटा चम्मच जीरा
3 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
2 साबुत सूखी लाल मिर्च
5–6 करी पत्ते
सजाने के लिए हरा धनिया

हैदराबादी खट्टी दाल बनाएं कैसे?

  1. हैदराबादी खट्टी दाल बनाने के लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें. इसमें कटे हुए टमाटर, हल्दी, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालकर टमाटर के नरम होने तक भून लें.
  2. अब इसमें धुली हुई अरहर की दाल डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर 2–3 सीटी आने तक पका लें.
  3. कुकर का प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलें और भीगी हुई इमली का पानी छानकर दाल में डाल दें. 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें.
  4. अब एक छोटे पैन में घी गर्म करें. इसमें राई डालें. राई चटकने के बाद जीरा, लहसुन, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
  5. तैयार तड़के को दाल में डालें और अच्छी तरह मिला दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. आपकी स्वादिष्ट हैदराबादी खट्टी दाल तैयार है.

हैदराबादी खट्टी दाल बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • इमली का पानी स्वादानुसार डालें, ताकि दाल जरूरत से ज्यादा खट्टी न हो.
  • दाल को अच्छी तरह गलाकर पकाएं, इससे इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाते हैं.
  • तड़का हमेशा आखिर में लगाएं, इससे दाल की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement