scorecardresearch
 

'दोनों साढ़ुओं से थे पत्नी के अवैध संबंध...' मना किया तो पति के खाने में मिलाया जहर, हरदोई से सामने आई सनसनीखेज वारदात

हरदोई के बिलग्राम में शादी के 7 महीने बाद नवविवाहिता ने दो जीजाओं के साथ मिलकर पति को जहर देकर मारने की कोशिश की. अवैध संबंधों के विरोध पर 7 जुलाई को पत्नी ने खाने में जहर मिला दिया. एसपी के निर्देश पर 21 दिन बाद पत्नी व दोनों साढ़ुओं पर केस दर्ज हुआ.

Advertisement
X
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शादी के महज सात महीने बाद एक नवविवाहिता पर अपने जीजा से अवैध संबंधो के चलते पति को खाने में जहर देने का आरोप लगा है. खुद पीड़ित ने पत्नी पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है. 

दो सगे साढ़ुओं से अवैध संबंध

युवक का यह भी दावा है कि उसकी पत्नी के अपने दो सगे साढ़ुओं से अवैध संबंध थे और उन्हीं की साजिश पर उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के 21 दिन बाद पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस के अनुसार, बिलग्राम थाना क्षेत्र के धांधामऊ के रहने वाले 28 वर्षीय संगम कुमार की शादी 24 नवंबर 2025 को कानपुर निवासी एक लड़की से हुई थी. संगम का आरोप है कि शादी से पहले ही उसकी पत्नी के उसके सगे साढ़ू मनोज कुमार और  उमाशंकर से अवैध संबंध थे. इस बात को लेकर उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया. लेकिन समझाने के बावजूद पत्नी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया. 

Advertisement

जीजा लोगों के लिए कुछ भी सुनने को तैयार नहीं

पीड़ित पति के मुताबिक, पत्नी अपने जीजा लोगों के लिए कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई. इसी खुन्नस में 7 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे पत्नी ने भोजन बनाया और उसमें अपने जीजा के कहने पर कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया. खाना खाने के कुछ देर बाद संगम की हालत अचानक बिगड़ने लगी. आरोप है कि इसी दौरान मनोज कुमार और उमाशंकर भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए. 

पत्नी ने हत्या की साजिश रची थी

पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी. गंभीर हालत में परिजनों ने संगम कुमार को मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया, जहां वह 7 जुलाई को दोपहर 12:50 बजे से 8 जुलाई को सुबह 11:45 बजे तक आकस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती रहा.  उपचार के बाद उसकी जान बच गई, लेकिन अभी भी उसकी दवाएं चल रही हैं. 

घटना के बाद पति ने स्थानीय कोतवाली में पत्नी और अपने दो साढ़ू के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने का शिकायती प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उस पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.  कार्रवाई न होने पर पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से शिकायत की. इसके बाद एसपी के निर्देश पर बिलग्राम कोतवाली में आरोपी पत्नी और दोनों साढ़ू मनोज कुमार और उमाशंकर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement