scorecardresearch
 

Punjab's Famous Shardai Drink: लस्सी का स्वाद भी लगेगा फीका! जब पिएंगे पंजाब की 100 साल पुराना 'शाही शरबत'; पीते ही मिलेगी ठंडक

Punjab's Famous Shardai Drink: गर्मियों में राहत के लिए सिर्फ लस्सी ही नहीं, बल्कि पंजाब की पारंपरिक ड्रिंक 'शरदाई' भी एक बेहतरीन ऑप्शन है. बादाम, खसखस और गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार होने वाला ये शर्बत शरीर को अंदरूनी ठंडक और इंस्टेंट एनर्जी देता है. इसे बनाना भी बहुत आसान है.

Advertisement
X
 शरदाई को ड्राई फ्रूट्स से मिलाकर बनाया जाता है.(Photo: ITG)
शरदाई को ड्राई फ्रूट्स से मिलाकर बनाया जाता है.(Photo: ITG)

Punjab's Famous Shardai Drink: गर्मी के मौसम में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स पीते हैं. किसी को लस्सी पीना पसंद होता है तो किसी को शिकंजी. जब भी गर्मी से राहत पाने के लिए किसी पंजाबी ड्रिंक के बारे में पूछा जाता है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले लस्सी का नाम आता है. लेकिन क्या आ जानते हैं कि लस्सी के अलावा भी एक देसी ड्रिंक है, जो पंजाब में बहुत मशहूर है और गर्मियों के लिए अमृत साबित हो सकती है. ये शरबत है शरदाई, जो ना केवल स्वादिष्ट तरीके से गर्मी की छुट्टी कर सकती है, बल्कि पोषण और एनर्जी भी देती है. 

नट्स, बीज, मसालों और गुलाब की खुशबू से तैयार होने वाला ये शरबत गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करती है. पंजाब के कई घरों में ये शरबत सालों से बनाई जाती रही है और आज भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं पंजाब का मशहूर शरबत शरदाई. 

क्या है शरदाई?
शरदाई एक ट्रेडिशनल पंजाबी शरबत है, जिसे बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, खरबूजे के बीज, कद्दू के बीज और खुशबूदार मसालों से तैयार किया जाता है. पहले इसे पत्थर के कुंडे-सोटे में घंटों घोटकर बनाया जाता था, लेकिन अब आप इसे आसानी से मिक्सर में तैयार कर सकते हैं.

शरदाई बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 10-12 बादाम
  • 8-10 काजू
  • 8-10 पिस्ता
  • 1 बड़ा चम्मच खसखस
  • 1 बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज
  • 1 बड़ा चम्मच कद्दू के बीज
  • 1/2 छोटा चम्मच सौंफ
  • 4-5 काली मिर्च
  • 2-3 हरी इलायची
  • 1 बड़ा चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
  • 1 गिलास दूध
  • 1 गिलास पानी
  • स्वादानुसार खांड या गुड़ की शक्कर
  • बर्फ के टुकड़े

कैसे बनाएं शरदाई?
 
1. शरदाई बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, खरबूजे के बीज, कद्दू के बीज, सौंफ, काली मिर्च, इलायची और गुलाब की पंखुड़ियों को मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें.

Advertisement

2. अब एक मलमल का कपड़ा लें और उसमें तैयार पेस्ट डालें. कपड़े को अच्छी तरह दबाकर उसका पूरा अर्क निकाल लें. जब तक सारा रस न निकल जाए, इसे निचोड़ते रहें.

3. निकाले गए अर्क में पानी, दूध और स्वादानुसार खांड या गुड़ की शक्कर मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

4. आखिरी में खूब सारी बर्फ डालें और शरबत को अच्छी तरह ठंडा कर लें. बस आपकी स्वादिष्ट शरदाई तैयार है.

गर्मी में शरदाई पीने के फायदे

  • गर्मियों में ये शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है.
  • ये ठंडक के साथ ही इंस्टेंट एनर्जी देती है.
  • नट्स और बीजों की वजह से पोषक तत्वों से भरपूर होती है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement