scorecardresearch
 

ईशा देओल का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, सीनियर एक्टर्स की ट्रोलिंग पर बोलीं- बर्दाश्त नहीं

सोशल मीडिया पर दिग्गज कलाकारों और पैपराजी के बीच के लव-हेट रिलेशनशिप पर एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों की सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को बेहद अपमानजनक बताया है.

Advertisement
X
दिग्गज एक्ट्रेसेस की ट्रोलिंग पर बोलीं ईशा देओल (Photo: Sociam Media)
दिग्गज एक्ट्रेसेस की ट्रोलिंग पर बोलीं ईशा देओल (Photo: Sociam Media)

सोशल मीडिया की दुनिया में आजकल सितारों की ट्रोलिंग बहुत आम बात हो गई है. आए दिन लोग कोई न कोई वजह ढूंढकर कलाकारों को ट्रोल करने लगते हैं. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस जया बच्चन और हेमा मालिनी भी कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं. वरिष्ठ कलाकारों के साथ होने वाले इस खराब बिहेवियर के खिलाफ अब ईशा देओल ने आवाज उठाई है. 

ईशा का मानना है कि सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यूज और अटेंशन पाने के लिए फोटोग्राफर्स को जानबूझकर दिग्गज कलाकारों को उकसाने या ऐसा बर्ताव करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है. 

पैप्स कल्चर पर क्या बोलीं ईशा देओल?

समाचार एजेंसी संग बातचीत में ईशा ने कहा कि फोटोग्राफर्स को उनके बिहेवियर के लिए अकेले जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि वो अक्सर अपने मैनेजरों के कहने पर ही ये काम करते हैं.

ईशा ने इस बारे में अपनी राय देते हुए कहा- जब कोई बच्चा बड़ा होकर टीनएजर बनता है और उसका बिहेवियर अच्छा नहीं होता, तो आप किसे जिम्मेदार ठहराते हैं? माता-पिता को, क्योंकि उन्होंने बच्चे को सही परवरिश नहीं दी. ठीक उसी तरह मुझे लगता है कि इस कल्चर में फोटोग्राफर्स को भी ये सिखाया-समझाया जाता है. 

Advertisement

'मुझे नहीं लगता कि यह फोटो खींचने वाले अकेले फोटोग्राफर की गलती है. असली गलती उन लोगों की है, जो इन सोशल मीडिया पेजों को चला रहे हैं और ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने के लिए ऐसी तस्वीरें या वीडियोज अपने पेजों पर डालना चाहते हैं. इसलिए, मुझे लगता है कि इस समस्या की असली जड़ पर ध्यान देने की जरूरत है. 

ईशा आगे बोलीं- हम एक परिवार के रूप में इस दौर से गुजरे हैं. मुझे बिल्कुल भी नहीं लगता कि यह सम्मानजनक है. अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें, तो यह इंडस्ट्री इन्हीं लोगों से बनी है. वो सभी हमारी इंडस्ट्री के पिलर हैं. आपको उनका सम्मान करना होगा. वो वही लोग हैं, जिन्होंने हमें सिनेमा दिया है. 

सितारों की चॉइस का करें सम्मान: बोलीं ईशा

ईशा ने आगे कहा कि फोटोग्राफर्स को उन सेलिब्रिटीज के बीच का अंतर समझना चाहिए, जो उनके साथ हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं और जो इस तरह की चीजों में कंफर्टेबल फील नहीं करते. 

इस बारें में ईशा बोलीं- इसलिए उन्हें वो सम्मान दें और जो लोग आपके साथ मजाक-मस्ती पसंद करते हैं, उनके साथ वैसा करें. इसमें क्या हर्ज है? 

ईशा ने अपने बयान में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा जया बच्चन और हेमा मालिनी की तरफ है, क्योंकि जया बच्चन को फोटोग्राफर्स के साथ उनके बर्ताव के कारण सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. जया पैपराजी को गुस्से में डांट देती हैं, जिसपर लोग उन्हें ट्रोल करते हैं. हेमा मालिनी को भी पैपराजी पर नाराजगी जाहिर करने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ चुका है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement