scorecardresearch
 

पास जाते ही बजने लगता था हॉर्न, गुस्साए पड़ोसी ने कार को किया आग के हवाले, VIDEO

मोरबी में कार के सेंसर से बार-बार हॉर्न बजने से परेशान एक शख्स ने पड़ोसी की गाड़ी में आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी शिखर गोहेल को गिरफ्तार कर लिया है. आग से करीब 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

Advertisement
X
गुस्साए शख्स ने पड़ोसी की कार को आग के हवाले कर दिया. (Photo-ITG)
गुस्साए शख्स ने पड़ोसी की कार को आग के हवाले कर दिया. (Photo-ITG)

गुजरात के मोरबी में एक शख्स ने पड़ोसी की कार में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि कार के सेंसर की वजह से जब भी आरोपी उसके पास से गुजरता था, हॉर्न बजने लगता था. इससे परेशान होकर उसने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में करीब 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग

यह घटना मोरबी के वाघपरा इलाके की है. यहां एडवोकेट पुष्पाबेन भट्ट की स्विफ्ट कार उनके घर के बाहर खड़ी थी. आरोप है कि शिखर जयेशभाई गोहेल ने कार पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और फिर उसमें आग लगा दी.

घटना का खुलासा CCTV फुटेज से हुआ. फुटेज में आरोपी कार में आग लगाते हुए दिखाई दिया. इसके बाद मोरबी ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

कार के सेंसर से हॉर्न बजने पर था नाराज

मोरबी के डिप्टी एसपी जेएम आल के मुताबिक, आरोपी कार के सेंसर से परेशान था. जब भी वह कार के पास जाता था, सेंसर की वजह से हॉर्न बजने लगता था. बार-बार हॉर्न बजने से नाराज होकर उसने कार में आग लगा दी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

Advertisement

मोरबी में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब इससे एक दिन पहले रावापर रोड पर भी एक कार में आग लगाने का मामला सामने आया था. उस घटना में दो अज्ञात लोगों पर कार जलाने का आरोप है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement