Kala Chana Pakoda Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने को मिल जाए तो दिनभर की थकान दूर हो जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोग समोसे, ब्रेड पकौड़े या आलू के पकौड़े खाना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप हर बार एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार काले चने के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं. ये खाने में टेस्टी होते हैं और इन्हें बनाने के लिए बेसन, काले चने, प्याज और हरी मिर्च जैसी चीजों की जरूरत होती है.
काले चनों से बनने वाले ये पकौड़े बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं. इन्हें आप शाम की चाय के साथ-साथ घर आए मेहमानों को भी बनाकर खिला सकते हैं. इनका स्वाद बढ़ाने के लिए हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती. बस चनों को पहले से भिगोकर रखें और कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर गरमा-गरम पकौड़े तैयार कर लें. आइए जानते हैं काले चने के पकौड़े घर पर कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप बेसन
आधा कप काले चने
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
जरूरत के अनुसार पानी
तलने के लिए तेल
चने के पकौड़े बनाने का तरीका