scorecardresearch
 

Besan Bhurji Recipe: घर में नहीं है सब्जी? बेसन से बनाएं चटपटी भुर्जी, रोटी-पराठे के साथ लगेगी टेस्टी

Besan Bhurji Recipe: अगर आप रोज की सब्जियों से कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो बेसन की भुर्जी एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ जल्दी तैयार हो जाती है. आज हम आपको घर पर आसानी से बेसन की भुर्जी बनाना बताएंगे.

Advertisement
X
बेसन की भुर्जी रेसिपी (Photo-ITG)
बेसन की भुर्जी रेसिपी (Photo-ITG)

Besan Bhurji Recipe: आपने बेसन की सब्जी और चीला तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी बेसन की भूर्जी खाया है. यह कम समय में तैयार हो जाती है और खाने में बेहद टेस्टी लगती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. मसालों और बेसन के सही मेल से तैयार यह भुर्जी रोटी, पराठे या ब्रेड के साथ खाने में ये और भी ज्यादा टेस्टी लगती है. तो अगर आप भी नाश्ते, लंच या डिनर में कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो बेसन भुर्जी ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

बेसन भुर्जी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

भुर्जी के लिए
1/2 कप बेसन
2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा
1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
बारीक कटी धनिया पत्ती
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच नमक
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
जरूरत अनुसार पानी
2 चुटकी बेकिंग पाउडर

मसाले के लिए
2 बड़े चम्मच मक्खन
2 बड़े चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच जीरा
7-8 लहसुन की कलियां (कटी हुई)
1 हरी मिर्च
1 इंच अदरक (कटा हुआ)
1 बड़ा प्याज (बारीक कटा)
2 टमाटर (कटे हुए)
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला
1 बड़ा चम्मच बेसन
2 बड़े चम्मच दही
1 छोटा चम्मच नमक
जरूरत अनुसार पानी
ताजी धनिया पत्ती

बेसन भुर्जी बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, गेहूं का आटा, कसूरी मेथी, धनिया पत्ती, अजवाइन, हरी मिर्च, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
  2. अब घोल को 2-3 मिनट तक हल्का फेंटें ताकि इसमें हवा भर जाए. इससे भुर्जी का टेक्सचर और भी मुलायम बनेगा. आखिर में दो चुटकी बेकिंग पाउडर डालकर एक बार फिर अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब एक पैन में मक्खन और तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालें. फिर कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर तेज आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें.
  4. अब एक बड़ा चम्मच बेसन डालें और लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक इसकी कच्ची खुशबू खत्म न हो जाए. इसके बाद कटे हुए टमाटर और नमक डालें. थोड़ा पानी डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं. टमाटर गलने के बाद इसमें दही डालें और करीब 2 मिनट तक पकने दें.
  5. अब तैयार बेसन का बैटर पैन में डालकर बराबर फैला दें. इस समय इसे चलाएं नहीं. पैन को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर लगभग 2 मिनट तक पकाएं.
  6. जब बेसन अच्छी तरह पक जाए, तब करछी की मदद से इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दें ताकि इसका रूप भुर्जी जैसा हो जाए. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें और ऊपर से पाव भाजी मसाला मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनट तक भूनें.
  7. अंत में ताजी धनिया पत्ती डालकर गरमा-गरम बेसन की भुर्जी को रोटी, पराठे या ब्रेड के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement