scorecardresearch
 

Soya Chilla Recipe: अंडे-पनीर जितना प्रोटीन देगा सोया चीला, बस जान लें बनाने का सही तरीका

High Protein Soya Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर कुछ खाना चाहते हैं तो सोया चीला आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज इस खबर में हम आपको सोया चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
X
प्रोटीन का भंडार है  सोया चीला, बस जान लें बनाने का सही तरीका (Photo- Adobe Stock)
प्रोटीन का भंडार है सोया चीला, बस जान लें बनाने का सही तरीका (Photo- Adobe Stock)

High Protein Soya Chilla Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर हेल्दी डाइट चाहते हैं तो सोयाबीन से बना चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और अन्य कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. इसे खाने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है, साथ ही ओवरऑल हेल्थ बेहतर रहती है.

आज इस खबर में हम आपको सोया चीला बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा. तो आइए जानते हैं सोया चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप सोया चंक्स

2 बड़े चम्मच बेसन

2 हरी मिर्च

2–3 लहसुन की कलियां

1 छोटा टुकड़ा अदरक

1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)

½ शिमला मिर्च (कटी हुई)

2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच गरम मसाला

1 छोटा चम्मच चाट मसाला

लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार

नमक स्वाद अनुसार

1 गिलास पानी

1 छोटा चम्मच तेल

Advertisement

सोया चीला कैसे बनाया जाता है?

  1. सबसे पहले सोया चंक्स को पानी में उबालकर या स्टीम करके नरम कर लें, फिर पानी निकालकर अलग रख दें.
  2. अब मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर पीस लें.
  3. इसके बाद एक बर्तन में सोया चंक्स डालें और उसमें पिसा हुआ पेस्ट, सभी मसाले, कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरा धनिया डालें
  4. अब बेसन डालकर सबको अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  5. अब एक पैन में थोड़ा तेल फैलाएं. तैयार मिश्रण को पैन में डालकर चीले की तरह फैला दें. 
  6. गैस कम कर 5–7 मिनट तक एक तरफ से पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
  7. जब दोनों तरफ से चीला सुनहरा और हल्का कुरकुरा हो जाए तो गैस बंद कर दें. 
  8. अब आपका हाई प्रोटीन सोया चिल्ला तैयार है. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement