scorecardresearch
 

Haryanvi Kadhi Recipe: पंजाबी कढ़ी से भी ज्यादा टेस्टी लगती है हरियाणवी कढ़ी, नोट करें बनाने का आसान तरीका

Haryanvi Kadhi Recipe: कढ़ी भारतीय खाने का एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर घर में पसंद किया जाता है. आपने अब तक कई तरह की कढ़ी का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या कभी हरियाणा की पारंपरिक हरियाणवी कढ़ी ट्राई की है. अगर नहीं तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
रोज-रोज एक जैसी कढ़ी खाकर हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें यह स्पेशल हरियाणवी कढ़ी (Photo-ITG)
रोज-रोज एक जैसी कढ़ी खाकर हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें यह स्पेशल हरियाणवी कढ़ी (Photo-ITG)

Haryanvi Kadhi Recipe: गर्मियों के मौसम में दही से बनी कढ़ी खाने का मजा ही कुछ और होता है. हमारे देश में कढ़ी कई अलग-अलग तरीकों से बनाई जाती है और हर क्षेत्र की कढ़ी का अपना खास स्वाद और बनाने का अंदाज होता है. आज हम आपको हरियाणवी कढ़ी बनाना बताएंगे जो अपने देसी स्वाद और सादगी के लिए जानी जाती है. दही, बेसन और पारंपरिक मसालों से तैयार की जाने वाली यह कढ़ी स्वाद में हल्की खट्टी और मसालेदार होती है.

इसमें डाले गए प्याज के पकौड़े इसके स्वाद को और भी लाजवाब बना देते हैं. अगर आप रोज-रोज एक जैसी कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं और खाने में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हरियाणवी कढ़ी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और घर पर इसे कैसे तैयार किया जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप बेसन
2 कप दही
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच मेथी के दाने
1/4 छोटा चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
नमक स्वाद अनुसार
4 कप पानी
पकौड़े के लिए प्याज और बेसन 

तड़का लगाने के लिए

2 बड़े चम्मच घी
1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
1 छोटा चम्मच जीरा
2 सूखी लाल मिर्च

हरियाणवी कढ़ी बनाते कैसे हैं?

  1. हरियाणवी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही और बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि मिश्रण बिल्कुल स्मूद हो जाए और उसमें कोई गुठली न रहे. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए लगातार चलाएं.
  2. अब इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में डालकर कम गैस पर पकाना शुरू करें. इसमें जीरा, मेथी दाना, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. कढ़ी को लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.
  3. जब कढ़ी में उबाल आ जाए तो गैस कम कर दें और इसे गाढ़ा होने तक पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि कढ़ी तले में न लगे. अब इसमें तैयार प्याज के पकौड़े डाल दें और कुछ देर पकाएं, ताकि पकौड़े कढ़ी का स्वाद अच्छी तरह सोख लें और नरम हो जाएं.
  4. तड़के के लिए एक छोटे पैन में घी गर्म करें. इसमें सरसों के दाने और जीरा डालें. जब ये चटकने लगें तो सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड भून लें.
  5. अब इस तड़के को तैयार कढ़ी के ऊपर डालें और धीरे-धीरे मिलाएं. कढ़ी को 2-3 मिनट और धीमी आंच पर पकाएं. जब कढ़ी अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें.
  6. आपकी टेस्टी हरियाणवी कढ़ी तैयार है. ऊपर से ताजा हरा धनिया डालकर गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement