scorecardresearch
 

Chia Seeds Roti Recipe: क्या आपने कभी खाई है चिया सीड्स से बनी रोटी? स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम

Chia Seeds Roti Recipe: अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और पौष्टिक शामिल करना चाहते हैं तो चिया रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको घर पर आसानी से हेल्दी और टेस्टी चिया रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
चीया सीड्स से बनाएं हेल्दी-टेस्टी रोटी (Photo-ITG)
चीया सीड्स से बनाएं हेल्दी-टेस्टी रोटी (Photo-ITG)

Chia Seeds Roti Recipe: चिया सीड्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. ज्यादातर लोग चिया सीड्स को पानी, स्मूदी या दही में मिलाकर खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनसे टेस्टी और हेल्दी रोटी भी बनाई जा सकती है.

गेहूं के आटे में चिया सीड्स मिलाकर बनाने से उसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं. अगर आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और टेस्टी शामिल करना चाहते हैं तो चिया रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन ह सकती है. ऐसे में आज हम आपको चीया सीड की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

चिया रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप गेहूं का आटा
1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
1 छोटा चम्मच तेल
थोड़ा चावल का आटा (रोटी बेलने के लिए )
रोटी पर लगाने के लिए घी या तेल
पानी आवश्यकतानुसार (आटा गूंथने के लिए)

चिया रोटी बनाते कैसे हैं?

  1. चिया रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा और चिया सीड्स डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें.
  3. इसके बाद आटे में थोड़ा सा तेल लगाकर उसे ढक दें और लगभग 15 मिनट के लिए रख दें. चिया सीड्स पानी सोख लेते हैं, इसलिए आटा रखने के बाद अगर वह सख्त लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर दोबारा हल्का सा गूंथ लें.
  4. अब आटे की बराबर-बराबर लोइयां बना लें. हर लोई को चावल के आटे में लपेटें और पतली रोटी बेल लें.
  5. इसके बाद तवा गर्म करें और रोटी को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें. 
  6. तैयार रोटी पर थोड़ा घी लगाएं और इसे दही, सब्जी या दाल के साथ गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement