scorecardresearch
 

Chawal ki Roti Recipe: चावल के आटे से बनेंगी सॉफ्ट और फूली-फूली रोटियां, बस आटा गूंथते वक्त करें ये काम

Chawal ki Roti Recipe: चावल की रोटी खाने में तो लाजवाब होती ही है साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है, खासकर गर्मियों में. आज हम आपको चावल की आटे से सॉफ्ट और फूली-फूली रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
बिना फटे कैसे बनाएं चावल के आटे की परफेक्ट रोटियां? जान लें बनाने का सही तरीका (Photo- ITG)
बिना फटे कैसे बनाएं चावल के आटे की परफेक्ट रोटियां? जान लें बनाने का सही तरीका (Photo- ITG)

Chawal ki Roti Recipe: गर्मियों में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना सबसे बेहतर माना जाता है. ऐसे में चावल के आटे की रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे यह शरीर को ठंडक देती है और आसानी से पच जाती है. इसके अलावा, यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करती है. अगर आप रोज की गेहूं की रोटी से कुछ अलग खाना चाहते हैं तो चावल के आटे की रोटी जरूर ट्राई करें.

यह रोटी शाम के नाश्ते या रात के हल्के डिनर के लिए परफेक्ट है. इसे आप हरी चटनी, दाल, सब्जी या  कढ़ी के साथ खा सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि घर पर आसानी से सॉफ्ट और फूली हुई चावल की रोटी कैसे बनाई जा सकती है.

चावल के आटे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

(6 रोटियों के लिए)
1 कप चावल का आटा
1/4 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच तेल
1/4 कप पानी

जान लें चावल की रोटी बनाने का सही तरीका

  1. सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबाल लें.
  2. फिर इसमें नमक, तेल और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब गैस से उतारकर इसे ढक दें और लगभग 10 मिनट तक रहने दें.  इसके बाद आटे को अच्छे से गूंथ लें.
  4. अब जैसे आप गेहूं के आटे की रोटी बेलते और सेकते हैं, उसी तरह इसकी भी रोटियां बेलकर तवे पर सेक लें.
  5. अब आपकी चावल के आटे से बनीं सॉफ्ट और फूली हुई रोटियां तैयार हैं. इन्हें आप सब्जी, दाल या दही के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement