scorecardresearch
 

Boondi Sev Sabji: घर में खत्म हो गई हैं सब्जियां? सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें शेफ संजीव कपूर की स्पेशल बूंदी-सेव की सब्जी

Boondi Sev Ki Sabji: जब घर में कोई सब्जी न बची हो या कुछ झटपट बनाने का मन हो, तो मशहूर शेफ संजीव कपूर की बूंदी-सेव की सब्जी ट्राई कर सकते हैं. दही, बूंदी, सेव और बेसिक मसालों के साथ बनने वाली ये डिश सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है और स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है.

Advertisement
X
बूंदी सेव की सब्जी बनाने के लिए आपको सिर्फ प्याज-दही की जरूरत होगी. (Photo: ITG)
बूंदी सेव की सब्जी बनाने के लिए आपको सिर्फ प्याज-दही की जरूरत होगी. (Photo: ITG)

कई बार घर में सब्जियां खत्म हो जाती हैं या फिर समझ ही नहीं आता कि आज खाने में क्या बनाया जाए. ऐसे समय में क्या किया जाए, ये बिल्कुल भी समझ नहीं आता है. इस वक्त अगर कुछ ऐसा मिल जाए जो स्वादिष्ट भी हो, झटपट बन भी जाए और घर में मौजूद सामान से तैयार हो जाए, तो सारी टेंशन गायब हो जाती है.

ऐसे ही मौके के लिए मशहूर शेफ संजीव कपूर की बूंदी-सेव की सब्जी काम की साबित हो सकती है. ये रेसिपी ना केवल बहुत ही स्वादिष्ट है, बल्कि ये रेसिपी झटपट बन जाती है. दही, बूंदी और कुछ साधारण मसालों से तैयार होने वाली ये डिश कुछ ही मिनटों में बन जाती है और रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

इंग्रेडिएंट्स

  • 1/2 कप बूंदी
  • 1/2 कप सेव
  • 1/2 कप फेंटा हुआ दही
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • चुटकीभर हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 12-15 करी पत्ते
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 कप बारीक कटा प्याज
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका:

1.
बूंदी और सेव की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें हींग, राई, जीरा और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड तक भून लें.

2. अब कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालकर करीब एक मिनट तक चलाएं.

3. इसके बाद आंच धीमी कर दें और इसमें फेंटा हुआ दही डालें. दही डालने के बाद उसे लगातार चलाते रहें, जिससे वो फटे नहीं और सबकुछ अच्छे से मिक्स हो जाए. 

Advertisement

4. अब बूंदी और सेव, हल्दी पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.

5. जब सारे इंग्रेडिएंट्स अच्छी तरह मिल जाए तो गैस बंद कर दें. बूंदी सेव की सब्जी को तुरंत सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement