scorecardresearch
 

Besan Ki Sabji Recipe: फ्रिज में सब्जी खत्म हो गई है? सिर्फ बेसन से बनाएं राजस्थान-यूपी की ये शाही डिश, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

Besan Ki Sabji Recipe: अक्सर समझ नहीं आता कि लंच या डिनर में क्या खास बनाया जाए, खासकर जब घर में सब्जियां न हों. ऐसे में उत्तर प्रदेश और राजस्थान की मशहूर बेसन चीला करी (पिथौड़ी) एक बेहतरीन ऑप्शन है. बेसन, दही और बेसिक मसालों से तैयार ये सब्जी स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है.

Advertisement
X
बेसन की सब्जी आप घर पर बचे हुए बेसन की चीलों से भी बना सकते हैं. (Photo: ITG)
बेसन की सब्जी आप घर पर बचे हुए बेसन की चीलों से भी बना सकते हैं. (Photo: ITG)

Besan Ki Sabji Recipe: घर पर यूं तो अक्सर सब्जियां होती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सभी सब्जियां खत्म हो चुकी होती हैं. आलम ये होता है कि फ्रिज खाली होता है और समझ नहीं आता क्या बनाया जाए. बहुत देर तक दिमाग खपाने के बाद भी लोग नहीं समझ पाते हैं कि आखिर ऐसा क्या बनाया जाए जो आसानी से बन भी जाए सबको खूब पसंद भी आए. 

ऐसे समय में बेसन आप बेसन की सब्जी बना सकते हैं. अगर आपके पास बेसन और कुछ घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाले मसाले हैं, तो आप झटपट एक ऐसी सब्जी बना सकते हैं जो स्वाद में किसी शाही डिश से कम नहीं लगेगी. खास बात ये है कि अगर घर में पहले से बेसन के चीले बचे हैं, तो काम और भी आसान हो जाता है. राजस्थान और यूपी में इस तरह की डिश को पिथौड़ी या चीला करी भी कहा जाता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं राजस्थान-यूपी की मशहूर बेसन की सब्जी.

इंग्रेडिएंट्स:

चीला बनाने के लिए:

  • बेसन
  • अजवाइन
  • नमक
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • पानी

ग्रेवी के लिए

  • दही
  • प्याज
  • टमाटर
  • अदरक-लहसुन पेस्ट
  • धनिया पाउडर
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • गरम मसाला

तड़के के लिए

  • जीरा
  • हींग
  • तेजपत्ता

कैसे बनाएं बेसन चीला की सब्जी?

1. बेसन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें और उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन मिलाएं. अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर पतला घोल तैयार करें.

2. तवे पर थोड़ा तेल लगाकर इस घोल से पतले चीले बनाएं. दोनों तरफ से हल्का सेक लें, फिर इन्हें रोल करके ठंडा होने दें और छोटे टुकड़ों में काट लें.

3. अब कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग और तेजपत्ता डालें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर थोड़ा और पकाएं.

4. अब टमाटर डालें और साथ में सारे सूखे मसाले मिलाएं. जब मसाला अच्छी तरह पक जाए और तेल छोड़ने लगे, तब इसमें फेंटा हुआ दही डालें. ध्यान रखें कि दही डालते समय लगातार चलाते रहें ताकि वो फटे नहीं.

Advertisement

5. अब इसमें से थोड़ा पानी डालें और पकाएं. इससे ग्रेवी तैयार करें. जब इसमें उबाल आ जाए, तब कटे हुए चीले डाल दें और 2–3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि चीले ग्रेवी का स्वाद सोख लें. आखिर में सब्जी के ऊपर गरम मसाला छिड़कें और चलाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement