scorecardresearch
 

Gulab Jamun Paratha Recipe: नाश्ते में जब बनाएंगे आगरा का स्पेशल 'गुलाब जामुन पराठा', फटाफट खा जाएंगे बच्चे!

अगर आप रोजाना वही आलू-पनीर के पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो आगरा का मशहूर गुलाब जामुन पराठा जरूर ट्राई करें. खास मौकों या बच्चों के टिफिन के लिए यह बेस्ट डिश है और गेहूं के आटे और मीठे गुलाब जामुन से तैयार यह पराठा स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है.

Advertisement
X
मीठा पराठा दही के साथ अच्छा लगता है. (PHOTO:ITG/AI)
मीठा पराठा दही के साथ अच्छा लगता है. (PHOTO:ITG/AI)

Gulab Jamun Paratha Recipe: भारतीय फैमिली में सुबह के नाश्ते में पराठा बनना बहुत आम है  और सिर्फ सादा पराठा ही नहीं बल्कि यहां अलग-अलग तरीके के बनाएं जाते हैं. आलू, प्याजा, मूली, मैथी, खीरा, कद्दू, लौकी और पनीर के पराठे तो आपने बहुत खाए होंगे. मगर उत्तर प्रदेश आगरा शहर में एक खास तरीका पराठा बनाया जाता है, जिसे किसी सब्जी से नही बल्कि मीठे-मीठे गुलाब जामुन से बनाया जाता है.

खाने के बाद तो आपने जरूर मीठे मे गुलाब जामुन खाया होगा, मगर क्या आपने कभी उसका पराठा खाया है. यह डिश सुनने में जितनी अनोखी है, खाने में उतनी ही लाजवाब लगती है. यह पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और खास मौकों पर भी इसे बनाया जा सकता है.  अगर आप नाश्ते में कुछ नया और मीठा ट्राई करना चाहते हैं, तो आगरा का फेमस गुलाब जामुन पराठा एकदम परफेक्ट ऑप्शन है, खास बात ये है कि इसे बनाना भी काफी आसान है. 

गुलाब जामुन पराठे कैसे बनाते हैं? 

इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 3-4 तैयार गुलाब जामुन
  • 2-3 चम्मच चीनी 
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • घी या तेल सेकने के लिए
  • थोड़ा दूध

इस तरीके से बनाएं पराठे

  1. सबसे पहले आटे को हल्के गुनगुने पानी या दूध से गूंध लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  2. अब गुलाब जामुन को एक कटोरी में अच्छी तरह मैश कर लें और उसमें थोड़ा इलायची पाउडर मिला दें. चाहें तो आप इसमें थोड़ा सा चीनी भी मिला सकते हैं.
  3. अब आटे की छोटी लोई बनाएं, उसे हल्का बेलें और बीच में गुलाब जामुन का मिक्सर रखें. इसे अच्छी तरह बंद करके पराठे की तरह बेल लें. 
  4. तवे को गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.

गर्मागर्म गुलाब जामुन पराठा ऊपर से थोड़ा घी डालकर या हल्की सी चीनी छिड़ककर सर्व करें. चाहें तो इसके साथ दही या मलाई भी खा सकते हैं.अगर आप ज्यादा रिच फ्लेवर चाहते हैं तो गुलाब जामुन के साथ थोड़ा सा मावा या ड्राय फ्रूट्स भी मिला सकते हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement