scorecardresearch
 

How To Get Rid Of Termites: दीमक के महंगे तेल पर न करें पैसे बर्बाद! लकड़ी के फर्नीचर को बचाने के लिए अपनाएं ये 6 सस्ते तरीके

How To Get Rid Of Termites: लकड़ी के फर्नीचर में दीमक लगने पर अंदर से खोखला होने लगते हैं. महंगे प्रोडक्ट्स या महंगे तेल पर पैसे खर्च करने के बजाय आप कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके उसे दीमक के अटैक से बचा सकते हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

Advertisement
X
नीम का तेल दीमक से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकता है. (Photo: ITG)
नीम का तेल दीमक से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकता है. (Photo: ITG)

लकड़ी का फर्नीचर नया हो या पुराना, उसकी खूबसूरती और मजबूती बनाए रखना आसान नहीं होता. खासकर तब, जब उसमें दीमक लग जाए. परेशानी की बात ये है कि दीमक धीरे-धीरे लकड़ी को अंदर से खोखला करने लगती है और शुरुआत में इसका पता भी नहीं चलता. कई बार लकड़ी के कोनों में बारीक छेद, फर्नीचर के नीचे लकड़ी का बुरादा या सतह पर दरारें दिखाई देने लगती हैं. जब तक फर्नीचर पर नुकसान साफ नजर आने लगता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है. दीमक के संकेत दिखते ही लोग सीधा बाजार से दीमक का तेल लेने पहुंच जाते हैं, जो बहुत महंगा आता है. 

लेकिन हर बार बाजार का महंगा तेल खरीदने की जरूरत नहीं है. अगर आपको भी घर की अलमारी, दरवाजे, मेज, कुर्सी या लकड़ी के दूसरे सामान में दीमक के शुरुआती लक्षण नजर आ रहे हैं, तो कुछ घरेलू उपाय दीमक की समस्या को कंट्रोल करने और दोबारा पनपने का खतरा कम करने में मदद कर सकती हैं. चलिए जानते हैं उन नेचुरल चीजों के बारे में जो दीमक को खत्म करने में मदद करती हैं.

1. नीम के तेल का करें इस्तेमाल: लकड़ी के फर्नीचर के कोनों या दरारों में दीमक के निशान दिखें, तो नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए साफ कपड़े या कॉटन की मदद से जिस हिस्से पर दीमक ने अटैक किया है उस पर थोड़ा तेल लगाएं. पहले नीम के तेल को फर्नीचर के किसी छिपे हुए हिस्से पर पैच टेस्ट कर लें, ताकि पॉलिश को नुकसान न पहुंचे. ध्यान रखें कि नीम का तेल दीमक खत्म करने का पक्का उपाय नहीं है.

2. धूप और हवा लगने दें: नमी वाली जगहों पर दीमक पनपने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए लकड़ी के छोटे सामान को सूखी और हवादार जगह पर रखें. बड़े फर्नीचर के आसपास भी हवा का फ्लो बना रहे. हालांकि, तेज धूप में लंबे समय तक रखने से लकड़ी का रंग और पॉलिश खराब हो सकती है. केवल धूप दिखाने से दीमक पूरी तरह खत्म नहीं होती.

3. सिरका और नींबू का इस्तेमाल: कुछ लोग फर्नीचर को दीमक से बचाने के लिए सफेद सिरके और नींबू के रस का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इससे दीमक खत्म होने का पक्का सबूत नहीं है. इस मिश्रण से लकड़ी की पॉलिश भी खराब हो सकती है. इसलिए इसे सीधे फर्नीचर पर न छिड़कें. अगर दीमक बार-बार दिखाई दे रही है, तो पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट की मदद लें.

4. नमक के पानी के बजाय नमी से बचाएं: कुछ लोग दीमक से फर्नीचर को बचाने के लिए लकड़ी के पैरों और दरारों के पास नमक डालते हैं. हालांकि, इससे दीमक खत्म होने का पक्का सबूत नहीं है. नमक के पानी से लकड़ी में नमी बढ़ सकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से बचें.

5. लौंग के तेल का इस्तेमाल: कुछ लोग दीमक से बचने के लिए लौंग का तेल इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए कॉटन की मदद से लकड़ी के कोनों और दरारों पर थोड़ा सा तेल लगाया जाता है. हालांकि, इससे दीमक पूरी तरह खत्म होती है, इसका पक्का सबूत नहीं है. इसलिए फर्नीचर की नियमित सफाई करें और दीमक बढ़ने पर एक्सपर्ट की मदद लें.

6. फर्नीचर के आसपास न होने दें नमी और गंदगी: दीमक से बचाव के लिए लकड़ी के फर्नीचर को नम दीवारों से थोड़ा दूर रखें. पाइप की लीकेज और सीलन को जल्द ठीक करवाएं. साथ ही, फर्नीचर के आसपास पुराने गत्ते, अखबार और लकड़ी के टुकड़े जमा न होने दें. अलमारी, दराज और फर्नीचर के कोनों की सफाई करते रहें और चेक करते रहें.

दीमक लगने पर कब लें एक्सपर्ट की मदद?
अगर लकड़ी में बार-बार बुरादा दिख रहा है, फर्नीचर से खोखलेपन की आवाज आती है या लकड़ी टूटने लगी है, तो इसे नजरअंदाज न करें. ऐसे में घरेलू उपायों के भरोसे रहने के बजाय पेस्ट कंट्रोल करवाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement