scorecardresearch
 

हमेशा खुश रहना है तो खाएं फल और सब्जियां...

आपने अकसर सुना होगा कि खुश रहने से सेहत अच्छी रहती है और तनाव को कम करने का भी यह एक अच्छा तरीका है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमेशा मुस्कुराते रहने के लिए आपको क्या खाना चाहिए...

Advertisement
X
हंसना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है
हंसना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है

फल और सब्जियों को खाने से यूं तो सेहत को लाभ पहुंचता है लेकिन हाल में हुए एक शोध के मुताबिक ये हमारी खुशी में भी इजाफा करने का काम करती हैं. लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के एक शोध के अनुसार दिन भर में आठ बार से ज्यादा फल और सब्जियां खाने से कैंसर और हृदय रोग होने का खतरा कम होने के अलावा लोगों के जीवन में खुशी का स्तर भी बढ़ता है.

इस शोध में कुछ ऐसे लोगों पर अध्ययन किया गया जो लोग बिल्कुल नहीं खाते थे, जब उन्होंने रोजाना आठ बार इन्हें खाना शुरू किया तो उन्हें अपने जीवन में ज्यादा संतोष का अनुभव हुआ. शोधकर्ता प्रोफेसर एंड्र ओसवाल्ड ने कहा, 'फल और सब्जियां खाने से यह हमारी खुशी में तेजी से इजाफा करता है, इसके बाद यह हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है.'

Advertisement

कि दो सालों तक लगातार फलों और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करने से काफी सकारात्मक और मनोवैज्ञानिक लाभ पाए गए हैं. ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड की शोधकर्ता रेडजो मजसिक ने कहा, 'फल और सब्जियों से हमें मनोवैज्ञानिक लाभ मिलता है, हालांकि का लाभ तो दशकों बाद मिलता है. लेकिन मनोवैज्ञानिक लाभ तुरंत मिलने लगता है.'

अमेरिकन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित इस शोध में कहा गया है कि स्वास्थ्य पेशेवरों को लोगों को फल और सब्जियों को अधिक से अधिक खाने के लिए राजी करना चाहिए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement