अगर आपके बाल लंबे और घने हैं तो आपको अच्छी तरह पता होगा कि बरसात में बाल धोना किसी मुसीबत से कम नहीं. एक ओर जहां इस मौसम में बाल जल्दी सूखते नहीं हैं वहीं देर तक गीले पड़े बालों से बदबू भी आने लगती है.
बालों से आने वाली गंध बहुत तेज होती है. दरअसल, ये बदबू नमी की वजह से ही होती है. बाल धोने के बाद जब वो बहुत देर तक गीले रह जाते हैं तो उनमें बदबू आने लगती है. अगर बालों की नमी देर तक बनी रहती है तो इससे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है.
फंगल इंफेक्शन की वजह से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि बालों में नमी रुकने न पाए. बाल धोने के बाद जितनी जल्दी हो सके बालों को सुखा लें.
बदबूदार बालों की परेशानी दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय:
1. बालों को करें. इंफेक्शन से बचने के लिए एंटी-फंगल या एंटी-बैक्टीरियल शैंपू यूज करें. आप चाहें तो तुलसी की पत्तियों के पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
2. अपनी डाइट में विटामिन सी से युक्त चीजों का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही डाइट में उन सभी पौष्टिक चीजों को शामिल करें जो सेहत के लिए जरूरी हैं.
3. अगर आप बहुत अधिक चाय या कॉफी लेती हैं तो उसका इनटेक कम कर दें. बहुत अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक लेना खतरनाक हो सकता है.
4. बालों को बहुत देर तक गीला नहीं रहने दें. अगर आप बारिश में भींग गई हैं तो घर पहुंचकर ड्रायर से तुरंत बाल सुखा लें.