Lauki Rabri Recipe: लौकी का नाम सुनते ही अगर घर में बच्चे और बड़े नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं, तो इस बार इससे कुछ ऐसा बनाकर खिलाएं कि सभी बार-बार मांगकर खाएं. जी हां, आज हम बता रहे हैं लौकी से बनने वाली एक बेहद स्वादिष्ट और शाही मिठाई की रेसिपी. लौकी रबड़ी स्वाद में इतनी क्रीमी, गाढ़ी और लाजवाब होती है कि इसे खाने के बाद आपको बाजार से रबड़ी लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
लौकी, फुल क्रीम दूध, मावा, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होने वाली यह रबड़ी घर पर आसानी से बनाई जा सकती है. खास बात यह है कि इसमें लौकी का स्वाद बिल्कुल भी हावी नहीं होता. ऊपर से डाले गए इलायची, केसर और मेवों की खुशबू इसे और भी शाही बना देती है. आइए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट लौकी रबड़ी बनाने की आसान रेसिपी.
लौकी रबड़ी बनाने के लिए सामग्री
कैसे बनाएं लौकी रबड़ी?
ऐसे सर्व करें लौकी रबड़ी
तैयार लौकी रबड़ी को हल्का ठंडा होने दें. इसके बाद इसे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और कुछ केसर के धागों से गार्निश करके सर्व करें. आप इसे हल्का गर्म या ठंडा, दोनों तरह से खा सकते हैं. ठंडा करने पर इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
स्वाद के साथ पौष्टिक भी
लौकी से बनी यह रबड़ी एक टेस्टी मिठाई होने के साथ-साथ घर पर तैयार होने वाली डिश है. इसमें दूध, मावा और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर बेहद रिच बनता है. अगर आप लौकी को अपनी डाइट में शामिल करने का कोई टेस्टी तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.