Glowing Face Foods:आजकल हर कोई बिना मेकअप के भी नेचुरल ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है, मगर लोग इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स लेने लगते हैं, जबकि इसके बजाय अगर आप अपने खान-पान पर ध्यान दें, तो स्किन में अंदर से निखार आ सकता है. चेहरे की बाहरी सुंदरता से ज्यादा अंदर की खूबसूरती मायने रखती है और इसके लिए आपको हेल्दी डाइट को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना पड़ेगा.
हेल्दी चीजों से बीमारियां भी दूर रहती हैं और सही पोषण मिलने पर स्किन ना सिर्फ चमकदार बनती है, बल्कि टाइट और हेल्दी भी दिखती है. आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में, जो आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं.
एवोकाडो
हेल्दी फैट्स और विटामिन E से भरपूर एवोकाडो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इससे स्किन सॉफ्ट और टाइट रहती है, रोजाना थोड़ी मात्रा में एवोकाडो खाने से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है.
बादाम
बादाम तो स्किन और बालों दोनों के लिए जरूरी होते हैं, इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E होते हैं. जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, यह झुर्रियों को कम करने और स्किन को टाइट रखने में मदद करता है. रोजाना रातभर भिगोकर बादाम सुबह खाना बेहद फायदेमंद होता है.
टमाटर
टमाटर भी स्किन के लिए वरदान है, इसमें लाइकोपीन पाया जाता है. जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है, यह स्किन टोन को भी बेहतर बनाता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. टमाटर को आप सलाद या जूस के तौर पर टमाटर का खा सकते हैं.
गाजर
गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता है. गाजर खाने से स्किन को अंदर से पोषण मिलता है और स्किन टाइटनिंग में मदद मिलती है. गाजर का जूस या सलाद रोजाना खाने से चेहरे पर धीरे-धीरे गुलाबी निखार आने लगता है.
दही
दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पेट को हेल्दी रखता है. जब डाइजेशन सही रहता है, तो उसका असर स्किन पर भी दिखता है. दही त्वचा को साफ, ग्लोइंग और टाइट बनाने में मदद करता है.
अगर आप बिना मेकअप के भी ग्लोइंग और टाइट स्किन चाहते हैं, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. साथ ही, पर्याप्त पानी पीना, अच्छी नींद लेना और नियमित एक्सरसाइज भी उतनी ही जरूरी है.