
Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan Visit: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से पहुंचते हैं. आम जनता ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्स भी उनका आशीर्वाद लेने के लिए वहां जाते हैं. इन्हीं सेलेब्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली भी शामिल हैं. विराट और अनुष्का को अक्सर वृंदावन जाते देखा जाता है और हाल ही में एक बार फिर वृंदावन पहुंचे हैं. दोनों ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.
इस दौरान चकाचौंध छोड़ कपल का बेहद सादा और आध्यात्मिक अंदाज देखने को मिला. अनुष्का और विराट ने बेहद ही सिंपल कपड़े पहने हुए थे. इसके साथ ही वायरल वीडियो में दोनों को आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते नजर आए और लोगों से 'राधे-राधे' कहते भी दिखे.
सादगी भरे अंदाज में अनुष्का
प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए अनुष्का शर्मा ने बेहद सिंपल ट्रेडिशनल लुक कैरी किया. उनका ये लुक सिंपल और देसी होने के साथ ही बेहद कंफर्टेबल भी था. एक्ट्रेस को ऑफ-वाइट कलर का कॉटन कुर्ता-पैंट सूट पहने देखा गया. उनके कुर्ते पर नीले रंग का फ्लोरल प्रिंट था. ऑफ-वाइट और ब्लू का कलर कॉम्बिनेशन गर्मी के सीजन के लिए बेहद सूदिंग और अच्छा लग रहा था. उन्होंने थ्री-फोर्थ स्लीव्स वाले कुर्ते को मैचिंग पैंट के साथ पेयर किया था. एक्ट्रेस की पैंट पर भी छोटे-छोटे फूलों का प्रिंट था.
अनुष्का ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग दुपट्टा कैरी किया, जिसे उन्होंने सिर पर रखा हुआ था. एक्ट्रेस का दुपट्टे को यूं सिर पर रखना उन्हें ट्रेडिशनल लुक दे रहा था. उन्होंने अपने लुक को बेहद मिनिमल रखा और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. अनुष्का के माथे पर तिलक भी देखने को मिला. उनका ये सिंपल एथनिक लुक आध्यात्मिक यात्रा के लिए एकदम परफेक्ट लग रहा था. खुले बालों और बिना किसी मेकअप के अनुष्का ने अपने लुक को नेचुरल रखा.
अनुष्का शर्मा का ये सूट @ridhiiee_suuri का है. इसका नाम गुलमोहर मुगल ब्लू साइड गेदर कुर्ता है. क्योंकि इसपर गुलमोहर के बड़े फूलों का प्रिंट है. ये सूट अनुष्का पहले भी पहने नजर आ चुकी हैं. इसकी कीमत 11,070 रुपये बताई जा रही है.

विराट ने पहना ढीला-ढाला कुर्ता और पैंट
जहां अनुष्का को कॉटन के कुर्ता-पैंट सेट पहने बेहद सिंपल लुक में दिखीं, वहीं उनके पति विराट भी इस मौके पर काफी सिंपल लुक में दिखाई दिए. उन्होंने हल्के ब्राउन और बेज शेड की स्ट्राइप्ड फुल स्लीव शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने ऑफ-वाइट ढीली पैंट के साथ पेयर किया. आंखों पर चश्मा और चेहरे पर मास्क लगाए विराट का लुक काफी शांत और कैजुअल नजर आया. अनुष्का की तरह ही विराट ने भी माथे पर तिलक लगाया हुआ था.
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने के लिए विराट ने भी किसी तरह का स्पोर्टी लुक नहीं चुना, बल्कि बेहद सादा और आरामदायक आउटफिट पहना.

नंगे पैर चले विराट-अनुष्का
विराट और अनुष्का के इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. तस्वीरों में दोनों आश्रम परिसर में नंगे पैर चलते नजर आए. दोनों ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनके साथ कुछ लोग और गार्ड्स भी मौजूद थे.