scorecardresearch
 

बिना मेकअप दिखीं सारा तेंदुलकर, सलवार-सूट में पंजाबी कुड़ी बन छाईं, देख लोगों को याद आई ‘कबीर सिंह’ की प्रीति

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने लेटेस्ट पिंक सूट लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. बांद्रा में स्पॉट हुई सारा की सादगी देख फैन्स को फिल्म 'कबीर सिंह' की प्रीति की याद आ गई.

Advertisement
X
सारा का कियारा वाला लुक वायरल हो रहा है. (PHOTO:ITG)
सारा का कियारा वाला लुक वायरल हो रहा है. (PHOTO:ITG)

Sara Tendulkar Simple Look: क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया सेंसेशन सारा का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है और वो अपने लुक्स के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं. हाल ही में सारा को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया, उनको देखकर लोगों को शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' की प्रीति की याद आ गई है और हर कोई उनकी तुलना कियारा आडवानी के लुक से कर रहा है. 

वायरल वीडियो में सारा बेहद सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. उन्होंने बेबी पिंक रंग का सलवार सूट पहना था, जिसके साथ सफेद दुपट्टा उनके लुक को और भी सुंदर बना रहा था. उनका यह मिनिमल और सादगी भरा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इंटरनेट पर उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

सारा तेंदुलकर का सिंपल लुक

वीडियो में सारा ने पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाते हुए एक बिल्डिंग के अंदर जाती दिखाई दे रही हैं. सारा ने अपने बालों की पोनी टेल बना रखी है और पैरों में सफेद रंग की स्लीपर पहनी हुई है. हाथ में उन्होंने अपना मोबाइल हाथ रखा है और वो तेजी से चल रही है. वैसे यह पहली बार नहीं है, हमेशा ही सारा अपने लुक से लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देती हैं. 

Advertisement

मगर सारा का पंजाबी कुड़ी लुक ने तो सभी को इंप्रेस कर दिया है और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तारीफों की झड़ी लगा दी. कई यूजर्स ने उनके लुक को सिंपल एंड ब्यूटीफुल बताया, तो कुछ ने कहा कि उनका अंदाज बेहद ग्रेसफुल है. एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही प्यारी लग रही हैं.' वहीं दूसरे ने कहा,'सादगी में ही असली खूबसूरती है.'

सारा की हो रही कियारा से तुलना

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि कई नेटिज़न्स ने सारा के इस लुक की तुलना फिल्म कबीर सिंह में कियारा आडवाणी के किरदार प्रीति से की. लोगों का कहना था कि सारा बिल्कुल 'प्रीति' जैसी लग रही हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सारा जी तो कबीर सिंह की प्रीति लग रही हैं.' 

सारा तेंदुलकर के कई बार बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन एक इंटरव्यू में सारा ने कहा था कि उनका इंटरेस्ट  फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल की दुनिया में है. वह अपने करियर को इसी डायरेक्शन में आगे बढ़ाना चाहती हैं, एक्टिंग की मांग और ग्लैमर इंडस्ट्री के प्रेशर को नहीं झेलना चाहती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement