scorecardresearch
 

4 साल की हुईं रणबीर कपूर की बेटी राहा... बर्थडे पार्टी पर छाईं मम्मी आलिया, इतनी सस्ती फ्लोरल ड्रेस में लगीं स्टाइलिश

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी राहा का चौथा जन्मदिन खास अंदाज में मनाया. इस मौके पर आलिया ने अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं, जबकि राहा ने ग्रे चेक प्रिंट वाली फ्लोरल फ्रॉक पहनी. मां-बेटी के खूबसूरत आउटफिट और राहा का क्यूट हेयरस्टाइल लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Advertisement
X
राहा की बर्थडे सेलिब्रेशन फोटोज वायरल हो रही हैं. (PHOTO:ITG)
राहा की बर्थडे सेलिब्रेशन फोटोज वायरल हो रही हैं. (PHOTO:ITG)

Raha Kapoor Birthday Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर 6 नवंबर को चार साल की हो गईं. इस खास मौके पर परिवार ने नन्ही राहा का बर्थडे बेहद खूबसूरत अंदाज में मनाया. आलिया भट्ट ने अपनी लाडली के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं.

इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर अपनी लाडली के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस जश्न में राहा की क्यूटनेस के साथ-साथ मां-बेटी के आउटफिट भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. मगर सबसे दिलचस्प बात यह है कि आलिया की ड्रेस की कीमत 10 हजार से भी कम है, मगर इस तरह से उन्होंने उसे स्टाइल किया है, वो उसमें किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं. 

ग्रे फ्लोरल फ्रॉक में क्यूट लगीं राहा

बर्थडे गर्ल राहा ने बहुत ही खूबसूरत ग्रे कलर की चेक प्रिंट वाली फ्रॉक पहनी थी. इस ड्रेस की सबसे खास बात इसके नीचे वाला हिस्सा है, जिस पर बड़े-बड़े गुलाबी और हल्के क्रीम रंग के फूल बने हुए हैं. फ्रॉक में छोटी स्लीव्स, कमर पर फिटेड डिजाइन और नीचे की तरफ घेर दिया गया है. राहा की फ्रॉक का चेक पैटर्न और फ्लोरल बॉर्डर इसे अलग लुक दे रहा था.

Advertisement

राहा के घुंघराले बालों को हाफ-अप हेयरस्टाइल में बांधा गया और बालों में गुलाबी, सफेद और रंग-बिरंगे छोटे हेयर क्लिप्स लगे थे. इस हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को और भी प्यारा बना दिया. 

केक कटिंग से लेकर मस्ती तक, खूबसूरत रहा जश्न

सामने आई तस्वीरों में आलिया और रणबीर अपनी बेटी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं. बर्थडे की डेकोरेशन भी काफी खूबसूरत थी. रंग-बिरंगे गुब्बारे, फूल और ब्लू कार थीम से पार्टी को खास बनाया गया था. एक तस्वीर में आलिया हाथ में छोटा-सा गिफ्ट लेकर खुशी जाहिर करती दिख रही हैं. 

राहा के बर्थडे पर मम्मी आलिया का लुक

राहा के बर्थडे पर हर साल की तरह आलिया के स्टाइलिश अंदाज ने सारी लाइमलाइट चुरा ली. इस खास मौके पर आलिया ने हल्के क्रीम रंग की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी.

उनकी ड्रेस पर छोटे-छोटे फूलों का प्रिंट है, रफल डिटेलिंग, फ्लेयर्ड स्लीव्स और लेयर्ड डिजाइन दिया गया है. आलिया ने समरअवे की मिराबेल ड्रेस पहनी थी और इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत 8,720 रुपये बताई जा रही है. 

इसका शॉर्ट लेंथ पैटर्न इसे बर्थडे के लिए खास बना रही है. उन्होंने  फ्लोरल ड्रेस के साथ खुले बाल, हल्का मेकअप और छोटे ईयररिंग्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement