
अंबानी फैमिली जहां जाती हैं, वहां उनका अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है, ऐसा ही कुछ हाल ही में वेनिस बिएनाले में देखने को मिला.वेनिस बिएनाले के इंडिया पवेलियन की वीआईपी ओपनिंग न सिर्फ आर्ट और कल्चर का शानदार सेलिब्रेशन बनी, बल्कि यह इवेंट फैशन लवर्स के लिए भी किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं था.इस इवेंट में पूरी अंबानी फैमिली ने शिरकत की, जहां से उनकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं.
अंबानी परिवार की लेडीज ने अपने यूनिक स्टाइल से महफिल लूट ली, लेकिन आकाश अंबानी की वाइफ श्लोका मेहता का नया अंदाज देखने को मिला. हमेशा सिंपल अंदाज में रहने वाली श्लोका का नया लुक सबसे ज्यादा मॉडर्न, पॉलिश्ड और इंटरनेशनल फैशन वाइब्स देता नजर आया. भले ही अनामिका खन्ना की साड़ी में नीता अंबानी का देसी अंदाज की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं, मगर श्लोका ने भी अपनी पावर ड्रेसिंग से सबको इंप्रेस कर दिया.
इस इवेंट के लिए उन्होंने कोई गाउन या ड्रेस नहीं चुनी, बल्कि श्लोका ने अपने स्टाइल से यह साबित कर दिया कि पावर ड्रेसिंग भी उतनी ही ग्लैमरस और स्टेटमेंट मेकिंग हो सकती है. हमेशा की तरह श्लोका ने बिना ज्यादा ओवरडू किए अपने एलिगेंस और हाई फैशन से इंटरनेशनल इवेंट में चार चांद लगा दिए.
इस खास मौके पर श्लोका ने सिल्वर-गोल्ड मैटेलिक ब्लेजर स्टाइल जैकेट पहनी, जिसका स्ट्रक्चर्ड सिल्हूट एक पावरफुल लुक दे रहा था.जैकेट की स्लीव्स की बात करें तो उसमें फ्रिल डिटेलिंग दी गई थी, जो उसे मॉर्डन के साथ सटल टच दे रहा था.फ्रंट बटन क्लोजर और शिमरी टेक्सचर उनकी जैकेट को मॉर्डन बना रहा था.
इस स्टेटमेंट ब्लेजर के साथ श्लोका ने ऑलिव ग्रीन सिल्क ब्रोकेड ट्राउजर पेयर किया था, जो काफी अच्छा लग रहा था ट्राउजर पर जो फ्लोरल बेल प्रिंट हो रखा था, वो इसे रॉयल टच दे रहा था. खासतौर पर शिमरी जैकेट के साथ ऑलिव ग्रीन ट्राउजर काफी स्टाइलिश लग रहा था और यह कलर कॉम्बिनेशन भी लुक की खूबसूरत को बढ़ रहा था.

श्लोका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन हील्स और एमराल्ड ग्रीन इयररिंग्स पहने थे.अपने सॉफ्ट वेवी बालों को खुला रखा था, ग्लोइंग मेकअप और न्यूड लिप्स ने उनकी नेचुरल ब्यूटी को बढ़ाया. ओवरऑल देखा जाए तो सिंपल अंदाज में भी श्लोका का लुक काफी पावरफुल लग रहा था, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है.