scorecardresearch
 

सोनम कपूर ने बहन अंशुला और होने वाले जीजा रोहन संग दिए पोज, गोल्डन सूट में लगीं खूबसूरत; 'माता की चौकी' की अनदेखी तस्वीर वायरल

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की 'माता की चौकी' से सोनम कपूर की एक अनदेखी तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर में सोनम गोल्डन सूट और पन्ने के चोकर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी के बाद का ग्लो साफ नजर आ रहा है.

Advertisement
X
सोनम कपूर बहन अंशुला की शादी से पहले रखी गई माता की चौकी में गोल्डन कलर का सूट पहनकर पहुंचीं. (Photo: ITG)
सोनम कपूर बहन अंशुला की शादी से पहले रखी गई माता की चौकी में गोल्डन कलर का सूट पहनकर पहुंचीं. (Photo: ITG)

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचाने जा रही हैं. दोनों की शादी का जश्न 'माता की चौकी' के साथ शानदार तरीके से हुआ. इस खास मौके पर पूरा कपूर खानदान अपनी लाडली बेटी अंशुला को आशीर्वाद देने के लिए एक साथ नजर आया. जहां जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर और खुशी कपूर समेत संजय कपूर तक सभी की माता की चौकी से फोटोज वायरल हो रही थीं, वहीं सोनम और रिया कपूर गायब सी नजर आईं. सोनम के ना होने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब इन चर्चाओं पर ब्रेक लग गया है. 

दरअसल, 'माता की चौकी' से अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के साथ सोनम कपूर की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. ये तस्वीर आते ही वायरल हो गई है. तस्वीर में सोनम बहन और होने वाले जीजा के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती दिख रही हैं. उन्होंने गोल्डन कलर का सूट पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

गोल्डन सूट में दिखा सोनम कपूर का निखार
सामने आई तस्वीर में सोनम कपूर अपनी चचेरी बहन अंशुला और उनके होने वाले पति रोहन ठक्कर के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं. हाल ही में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर 'माता की चौकी' में बेहद खूबसूरत मेटालिक शेड का गोल्डन-सिल्वर टोन वाला सूट पहने दिखीं. उन्होंने शॉर्ट लेंथ पेप्लम टॉप स्टाइल कुर्ता पहना है, जिसमें खूबसूरत वर्टिकल प्लीट्स दी गई हैं. ये प्लीट्स उनके कुर्ते को एक यूनिक और मॉडर्न फ्लेयर दे रही हैं. कुर्ते के फुल स्लीव्स पर कफ डिजाइन है, जो इसे फॉर्मल और क्लासी टच दे रहा है.

सोनम ने कुर्ते के साथ मैचिंग फैब्रिक की धोती स्टाइल पैंट पेयर की है. ये  उनके ओवरऑल लुक को ट्रेडिशनल रखते हुए फैशनेबल टच दे रही है. उन्होंने सूट में शाइन जोड़ने के लिए चमचमाते फैब्रिक के दुपट्टे को बेहद सलीके से कैरी किया है. उन्होंने दुपट्टे को एक कंधे पर पिन-अप करते हुए अपने हाथों पर ड्रेप किया है, जो उनके लुक में एक शाही वाइब जोड़ रहा है.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के साथ सोनम कपूर. (Photo: Instagram)


कुंदन जूलरी के साथ किया कंप्लीट
अपने सूट को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए सोनम ने कंट्रास्ट जूलरी चुनी. उन्होंने गले में एक भारी और बेहद खूबसूरत कुंदन और पन्ने का चोकर नेकलेस पहना है, जिसमें लगा हरे पन्ने उनके लुक को उभारने का काम कर रहे हैं. इसके साथ उन्होंने मैचिंग बड़े झुमके कैरी किए हैं, जो उनके चेहरे को परफेक्ट फ्रेम दे रहे हैं.

सोनम के मेकअप की बात करें तो उन्होंने उसे काफी सटल और न्यूड रखा. उन्होंने अपने बालों को बीच से मांग निकालकर खुला छोड़ा, जो उनके हैवी आउटफिट और जूलरी के साथ एकदम परफेक्टली बैलेंस हो रहा है.

जाह्नवी और खुशी के साथ अंशुला और रोहन. (Photo: Instagram/@anshulakapoor)


अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर का शानदार लुक
'माता की चौकी' के मौके पर होने वाली दुल्हन अंशुला कपूर बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आईं, जिस पर हैवी एम्ब्रॉयडरी और मिरर वर्क किया गया है. बताया जा रहा है कि अंशुला के लहंगे को तैयार करने में 1600 घंटे का समय लगा. इसके साथ उन्होंने लाल रंग का फुलकारी दुपट्टा कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा रॉयल बना रहा है. माथे पर मांग टीका और भारी गले का हार उनके ब्राइडल ग्लो को बढ़ा रहा है.

वहीं, उनके होने वाले दूल्हे राजा रोहन ठक्कर लाल रंग के कढ़ाईदार कुर्ते-पायजामे में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. तस्वीर में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement