Anshula Kapoor First Karwa Chauth Look: पूरे देश में करवा चौथ व्रत की धूम है और महिलाएं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है. बॉलीवुड गलियारों में भी करवा चौथ की अलग ही धूम देखने को मिलती है. अनिल कपूर के घर हर साल की तरह करवा चौथ की पूजा के लिए हसीनाएं पहुंचीं.
मगर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने इस बार अपने करवा चौथ के लुक से सबका ध्यान खींच लिया. शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ है. ऐसे में वह नई नवेली दुल्हन की तरह सजकर पूजा करने पहुंचीं. सामने आई तस्वीरों और वीडियो में उनका ट्रेडिशनल अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है.
लाल सूट में खूबसूरत लगीं अंशुला
करवा चौथ के खास मौके पर अंशुला ने लाल कलर का खूबसूरत एथनिक सूट पहना. उनके कुर्ते की हॉल्टर नेकलाइन ने आउटफिट को मॉडर्न टच दिया. वहीं, गले और बॉर्डर पर की गई बारीक गोटा-पत्ती और पारंपरिक कढ़ाई ने सूट की खूबसूरती कई गुना बढ़ा दी.
शरारा और दुपट्टे ने पूरा किया लुक
लाल कुर्ते के साथ अंशुला ने मैचिंग प्रिंटेड शरारा पहना, जिस पर गोटा वर्क किया गया था. इसके साथ भारी बॉर्डर और लटकन वाला लाल दुपट्टा उनके लुक को खास बना रहा था. ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का यह कॉम्बिनेशन उनके पहले करवा चौथ के लिए एकदम परफेक्ट लग रहा है.
पोटली बैग ने खींचा ध्यान
अंशुला ने अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ हाथों में खूबसूरत चूड़ियां और कंगन पहने, जो उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहे. कानों में उन्होंने लंबे-लंबे इयररिंग्स पहन रखे हैं जो उनके देसी लुक के साथ काफी जंच रहे हैं. वहीं, हाथ में नजर आया प्यारा-सा पोटली बैग उनके फेस्टिव अंदाज में चार चांद लगा रहा था.अंशुला ने अपने बालों को करीने से बांधकर स्टाइलिश बन बनाया. वहीं, मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल और ग्रेसफुल रखा.
महीप और भावना का देसी लुक
अंशुला के अलावा चाचा अनिल कपूर के घर उनकी छोटी चाची महीप कपूर और उनकी दोस्त भावना पांडे भी करवा चौथ की पूजा के लिए पहुंची. बांधनी प्रिंट के रेड सूट में महीप काफी अच्छी लग रही थीं. उनके साथ पीले रंग के सूट में भावना भी जंच रही थीं.