scorecardresearch
 

लिफ्ट से बाहर निकाला सिर, कंक्रीट बीम से टकराया... बेंगलुरु में होटल स्टाफ की मौत

बेंगलुरु के जयनगर में एक होटल कर्मचारी की लिफ्ट में फंसने के कारण मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेश (22) के रूप में हुई है, जो धारवाड़ का रहने वाला था. शुरुआती जांच में पता चला है कि राजेश का सिर लिफ्ट में कंक्रीट की बीम से टकरा गया, जिससे उसकी जान चली गई.

Advertisement
X
युवक सामान लेकर लिफ्ट से ऊपर जा रहा था. (Photo- ITGD)
युवक सामान लेकर लिफ्ट से ऊपर जा रहा था. (Photo- ITGD)

बेंगलुरु के जयनगर स्थित एक होटल की लिफ्ट में फंसकर एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे की सही वजह जानने के लिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला जा रहा है.

ये हादसा गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे 'दक्षिणा उपहारा' होटल में हुआ. मृतक युवक की पहचान 22 साल के राजेश के रूप में हुई है. वो मूल रूप से धारवाड़ का रहने वाला था. 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार सुबह जब होटल में नया सामान आया, तो वो उसे ही गुड्स लिफ्ट के जरिए ऊपर पहुंचा रहा था, तभी ये हादसा हो गया.

कैसे हुआ हादसा?

राजेश होटल में आए सामान को ऊपर ले जाने के लिए माल ढोने वाली लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहा था. जब लिफ्ट दूसरी मंजिल की तरफ जा रही थी, तब उसने अपना सिर लिफ्ट से बाहर निकाला. इसी दौरान उसका सिर वहां मौजूद कंक्रीट की बीम से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसे जानलेवा चोटें आईं और उसकी मौत हो गई.

Advertisement

खुद का होटल खोलने की तैयारी में था राजेश

पुलिस के मुताबिक, ये होटल अविनाश नाम के व्यक्ति का है. राजेश होटल के मालिक अविनाश का दोस्त था. वो दोस्ती के साथ-साथ होटल में काम भी संभाल रहा था. बताया जा रहा है कि राजेश भविष्य में खुद का होटल शुरू करना चाहता था. इसी वजह से वो यहां होटल के कारोबार की बारीकियां सीख रहा था. 

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी की लिफ्ट में फंसी बच्चियां, डर के मारे पढ़ने लगीं हनुमान चालीसा- VIDEO

जयनगर थाने में केस दर्ज

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जयनगर पुलिस स्टेशन में इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. अब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement